CM नीतीश ने दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज का दिया निर्देश, 5-5 लाख मुआवजे का किया ऐलान

पटना Rpnews। रविवार की रात एक दुखद घटना में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे एक मंदिर में भक्तों की भीड़ को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम बारह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर ट्वीट करते हुए कहा कि वैशाली के देसरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक द्वारा बच्चों सहित कई लोगों को कुचलने की घटना से मर्माहत हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना है तथा उन्हें 5-5 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया।

वैशाली के देसरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक द्वारा बच्चों सहित कई लोगों को कुचलने की घटना से मर्माहत हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना है तथा उन्हें 5-5 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया। सीएम कुमार ने ने मृतक के परिजनों को अनुग्रह अनुदान देने और घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं।

बिहार के वैशाली जिले के देसरी थाना अंतर्गत सुल्तानपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक के अनियंत्रित होकर एक शोभायात्रा (धार्मिक कार्यक्रम)में घुस जाने पर महिलाओं और बच्चों सहित करीब 12 लोगों की मौत हो गयी। दुर्घटना राज्य की राजधानी से लगभग 30 किलोमीटर दूर उत्तर बिहार जिले के देसरी थाना क्षेत्र में रात करीब 9 बजे हुई, जब जुलूस स्थानीय देवता ‘भूमिया बाबा’ की पूजा करने के लिए सड़क किनारे एक पीपल के पेड़ के सामने इकट्ठा हुए थे।  

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago