वर्ल्ड हेयर एंड मेकअप चैम्पियनशिप में अवॉर्ड जीतने वाली पहली मेकअप भारतीय आर्टिस्ट बनी – गीता खेरा

हमारे सपने ट्रस्ट के द्वारा किए जा रहे सामाजिक सेवा कार्यों के लिए भी अवॉर्ड से सम्मानित

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
दुबई में आयोजित कार्यक्रम में भारत से गीता खेरा ने दो इंटरनेशनल अवॉर्ड और सर्टिफिकेट लेकर भारत का नाम रोशन किया हैं।
इंडिया हेयर एंड ब्यूटी अवॉर्ड ने दुबई में किया शो का आगाज, वर्ल्ड हेयर एंड मेकअप चैम्पियनशिप 2023 में अवॉर्ड जीतकर “हमारे सपने ट्रस्ट ” की राष्ट्रीय अध्यक्षा गीता खेरा ( दिल्ली,इंडिया ) ने रचा इतिहास। वर्ल्ड हेयर एंड मेकअप चैम्पियनशिप में अवॉर्ड जीतने वाली पहली मेकअप आर्टिस्ट भारतीय बनी, उन्होंने वर्ल्ड हेयर एंड मेकअप चैम्पियनशिप 2023 में ये गौरवमयी अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
गीता खेरा ने ये अवार्ड अपनी मेहनत से अपने नाम किया, सम्पूर्ण इंटरनेशनल शो में उनके मेकअप की बहुत सराहना हुई। साथ ही साथ उनकी संस्था “हमारे सपने ट्रस्ट ” के द्वारा किए जा रहे सामाजिक सेवा के कार्यों के लिए भी उन्हें अतरिक्त अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।
गीता कहती है कि एक ही कार्यक्रम में दो अवॉर्ड इकट्ठे मिलने की खुशी ही कुछ अलग होती है,
गीता ने बताया कि किस तरह से उनकी संस्था जरूरतमंद लोगों के लिए मदद करती है, जिन बच्चो के माता पिता अपने बच्चों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध नहीं करा पाते उन्हें संस्था हर जरूरी शिक्षा सामग्री प्रदान करती आई है, जैसे की पुस्तकें, नोटबुक और अन्य स्टेशनरी की वस्तुएं आदि, एवं शिक्षा,स्वास्थ्य और स्किल के क्षेत्र में हमारे सपने ट्रस्ट भरपूर कोशिश करती है कि हर जरूरतमंद को वो मदद पहुंचा पाए, गरीब असहाय लड़कियों को मुफ्त ब्यूटीशियन कोर्स सिखाती है ताकि वो अपने पांव पर खड़ी हो सके और जीवन के हर मोड़ पर काबिल बन सके।
इस कार्यक्रम में दुनिया के कोने-कोने से आए मेकअप आर्टिस्ट इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किए गए। दुबई, बांग्लादेश, अफगानिस्तान जैसे अन्य देश से भी कलाकारों ने इस प्रतिस्पर्धा में भाग लिया,
ऐसे अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म पर आर्टिस्ट को एक नई पहचान मिली, जिसमे (IHBA) आईएचबीए ने सभी मेकअप आर्टिस्ट को एक नई पहचान दी और दुबई में भारत का परचम लहराया।
ब्यूटी इंडस्ट्री का नाम मेकअप आर्टिस्ट ने किया भारत के नाम,
गीता खेरा के साथ वहां भारत से बहुत से मेकअप आर्टिस्ट शामिल हुए, जिनमे मनप्रीत कौर, सुषमा वर्मा, पिन्की माथै नेहा, चंदा शर्मा, मनीष, डॉ मो.असलम, हेमा सिंह, फारूक, सुनीता राणा, कंचन बाला, अंजलि आदि थे, जिसमे क्रिएटिव मेकअप आर्टिस्ट इंटरनेशनल सर्टिफिकेट ईन दुबई से सभी को सम्मानित किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

12 minutes ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

2 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

2 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

4 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

4 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

4 hours ago