जीडीए वीसी ने अपने कार्यालय के समस्त संभागों का किया औचक निरीक्षण

अपने-अपने कार्यालय को साफ सुथरा रखें अधिकारी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
नवागत गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) उपाध्यक्ष आनंद वर्धन मंगलवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान भू-अर्जन , अभियन्त्रण , रायल्टी/सेस से सम्बंधित कक्ष, लेखा अनुभाग के आडिट कक्ष एवं नियोजन अनुभाग (मानचित्रक कक्ष) में मेज पर इधर-उधर अव्यवस्थित तरीके से रखी गई पत्रावलियों एवं प्रपत्रों को व्यवस्थित तरीके से आलमारी में रखे जाने तथा जिन पत्रावलियों/प्रपत्रों की आवश्यकता नहीं है उन्हें रिकार्ड रूम में भेजे जाने व प्रत्येक दशा में कार्यालय में गंदगी नही होना चाहिए, अपने अपने कार्यालय को साफ रखे अफसरों और कर्मचारियों को हर हाल में सुबह 10 बजे तक कार्यालय आने का निर्देश दिया अफसरों को दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में रुक कर जनता की समस्याएं सुननी होंगी और इसका समाधान कराना होगा। देर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।जीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि अफसरों व कर्मचारियों के कार्यालय में समय से न रहने के कारण जनता की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाता है। इससे काम में देर होती है। नागरिकों को बेवजह भटकना पड़ता है। औचक निरीक्षण में यदि कोई अफसर या कर्मचारी तय समय पर अपने पटल पर पहुंच कर अपने पटल के कार्यों को निस्तारित करने का कार्य करें जिससे ऑफिस में आने वाले फरियादियों के समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

6 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

6 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

7 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

8 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

8 hours ago