गौशाला में एक भी गोवंश की आमद नही
श्रीदत्तगंज/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय ब्लॉक के ग्राम गायडीह में बने गौशाला भ्र्ष्टाचार के भेंट चढ़ गया ,लगभग 8 लाख के लागत से बने गौ आश्रय केंद अभी तक संचालित नही सका। गौशाला में न तो एक पशु दिखाई पड़े और नही ही कोई वर्कर ग्रामीणों के मुताबिक वर्षों से बना गौशाला केवल कागज में चल रहा है ।ग्रामीण मोहम्मद अली ,नानकुन, अनंत राम, सगीर,मक्खन लाल ,मनगुद ने बताया गौ शाला काफी दिनों से बना है। परन्तु गौशाला में गोवंश को रहने की कोई व्यवस्था नही है।गौशाला भ्र्ष्टाचार के भेंट चढ़ गया है।अधिकारियों के मिली भगत से बजट का बन्दर बांट हो गया है ।जहाँ एक तरफ सरकार गौशाला को चुस्त दुरुस्त व्यवस्था करने की फरमान अधिकारियों को जारी करते रहते है।वही ब्लॉक के सचिव व खण्ड विकास अधिकारी को सरकार के आदेश का कोई मायने नही है ।ग्राम पंचायत अधिकारी सतीश मिश्रा ने बताया कि, जल्द ही गौशाला को संचालित किया जाएगा ।खण्ड विकास अधिकारी राजीव त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच करवाके वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने शुक्रवार…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज मामला…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में शुक्रवार…
UP Weather Alert: लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली…
Lockdown in India: मिडिल ईस्ट में जारी संकट और बढ़ती तेल कीमतों के बीच भारत…