जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक संपन्न

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी डॉक्टर महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिला उद्योग विभाग द्वारा रोजगारपारक योजनाओं में ऑनलाइन प्रेषित आवेदन पत्रों का बैंक शाखाओं में स्वीकृती के बाद ऋण वितरण में देरी पर नाराजगी व्यक्त की गई, उन्होंने सभी बैंकों के अधिकारी को स्वीकृत आवेदन पत्र के सापेक्ष शत प्रतिशत ऋण वितरण लाभार्थियों को किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रोजगार पारक योजनाओं में उद्योग विभाग द्वारा भेजे जा रहे आवेदन पत्रों को बिना किसी ठोस कारण के अस्वीकृत ना किए जाएं, यदि आवेदन पत्र में थोड़ी बहुत कमी है, तो उसको ठीक कराते हुए लाभार्थी को ऋण प्रदान किया जाए।

उन्होंने उपायुक्त उद्योग को रोजगारपारक योजनाओं में बैंकों को अधिक से अधिक आवेदन पत्र भेजे जाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडे, लीड बैंक मैनेजर आदित्य रंजन, बैंकों के जिला प्रबंधक, सहायक प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, वरिष्ठ लिपिक ओंकार, अनिल कुमार, उद्यमी व अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्र का नया फैसला, एक पर टैक्स घटा तो दूसरे पर बढ़ा शुल्क

डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…

1 hour ago

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

2 hours ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

2 hours ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

4 hours ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजन पर अपनी लाडली को सजाएं इन 4 खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में, दिखेगी सबसे प्यारी

फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…

4 hours ago

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! खेती के लिए मिलेगा 6 लाख तक लोन, ब्याज सिर्फ 6%, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…

5 hours ago