Categories: Uncategorized

न्याय पंचायत बगहा में सम्पन्न हुआ सेवा से संतृप्तिकरण अभियान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) l विकास खण्ड बलहा अन्तर्गत न्याय पंचायत बगहा के सभी ग्राम पंचायतों गायघाट,गुलरा,बगहा,राजापुरकलां, पुरैना,भवानी बख्श व सर्रामुन्दरी के ग्रामवासियों को लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से आयोजित सेवा से संतृप्तिकरण अभियान के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य,राजस्व,खाद्य एवं रसद विभाग,जल जीवन मिशन, कृषि,दिव्यांगजन सशक्तिकरण, श्रम रोज़गार,लीड बैंक,उद्योग प्रोबेशन, समाज कल्याण,खादी ग्रामोद्योग, श्रम,कौशल विकास मिशन, पशुपालन,उपायुक्त स्वतः रोजगार, कृषि व पंचायत राज विभाग,विद्युत, लघु सिंचाई,ग्राम्य विकास, आईसीडीएस,बेसिक शिक्षा इत्यादि विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टाल सजाकर न्याय पंचायत के असंतऋप्त पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं से अच्छादित करने के साथ-साथ आवेदन-पत्र भी प्राप्त किये गये।
खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में आये हुए ग्रामवासियों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ शौचालय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण,पात्र गृहस्थी योजना, श्रम योगी मानधन योजना,श्रमिक पंजीयन प्रमाण-पत्र व बालिका मदद योजना,चश्मा,आयुष्मान कार्ड, आईपीपीबी कार्ड, खतौनी नकल सहित विभिन्न प्रकार स्वीकृति पत्र इत्यादि का वितरण किया गया , तथा मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत गोदान भी किया गया।
राजस्व विभाग द्वारा आईजीआरएस अन्तर्गत निस्तारित प्रकरणों के गुणवत्ता के परीक्षण के साथ-साथ विगत 03 वर्षाे में धारा-24, 67, 122बी कुर्रे, धारा 80 इत्यादि के अनुपालन का स्थलीय सत्यापन किया गया। इसके अलावा लम्बित आय,जाति, निवास एवं पेंशन प्रकरणों का निस्तारण, पुनरीक्षण हेतु फार्म 6, 7, 8 को भराने, विगत 03 वर्षों में कृषक दुर्घटना योजना से लाभान्वित लाभार्थियों की सूची तैयार करना की भी कार्यवाही की गई।
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय व अन्य के साथ विभिन्न विभागों द्वारा जगाये गये स्टालों का निरीक्षण कर संचालित की गई गतिविधियों के बारे में मौजूद अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्टालों पर आने वाले ग्रामवासियों को योजना की जानकारी देते समय पात्रता, आवेदन करने के तरीकों, आवेदन करते समय वांछित अभिलेखों इत्यादि के बारे में भी बताएं ताकि शिविर से जाते समय सम्बन्धित व्यक्ति कम से कम जागरूक अवश्य हो जाए।डीएम ने शिविर में आने वाले ग्रामवासियों का स्वागत करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में समाज के सभी वर्गों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि आयोजन अपने उद्देश्यों में सफज है। डीएम ने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि सेवा से संतृप्तिकरण अभियान अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल रहेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

5 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

17 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

17 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

18 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

18 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

20 hours ago