Categories: Uncategorized

उच्च तकनीकि शिक्षा प्राप्त गांजा तस्कर गिरफतार

बीस लाख का गांजा बरामद

भारतीय डाक के माध्यम से मेघालय से मंगाया गया था गांजा

गौतमबुद्ध(राष्ट्र की परम्परा)। नोएडा पुलिस ने तकनीकि विषय में उच्च शिक्षा प्राप्त युवकों के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो मेघालय से गांजा की तस्करी भारतीय डाक के जरिए करता था और स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को नशेड़ी बनाने का काम बड़े पैमाने पर कई सालों से करता आ रहा था।
पुलिस ने गिरोह के पास से बयालीस किलो गांजा कुल छः अलग अलग पैकटों में बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत बींस लाख रुपए है। अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।डीसीपी नोएडा सेन्ट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने गाजा बरामद करने वाले पुलिस टीम को पच्चीस हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की है।

उक्त सम्बन्ध में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए एडीसीपी सेन्ट्रल हृदयेश कठेरिया ने मंगलवार को बताया कि थाना ईकोटेक तृतीय पुलिस द्वारा अवैध गांजे की बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 41 किलो 330 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।

उन्होंने कहा कि आज मंगलवार को थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा यामाहा मोटर साइकिल कंपनी कट से कुलेसरा की तरफ चैकिंग के दौरान 6 व्यक्तियों को पकड़ा गया जिनके पास से उक्त गांजा बरामद हुआ है।

श्री कठेरिया ने कहा कि
पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण शिलांग, मेघायल से भारतीय डाक विभाग के माध्यम से गांजा मंगवाते थे ताकि आस पास के व्यक्तियों व पुलिस को किसी प्रकार का शक न हो सके। अभियुक्तो से 41 किलो 330 ग्राम अवैध गांजे के आनलाईन/डाक पार्सल के पैकेट बरामद हुए। अभियुक्तगण से गांजा प्राप्त करने के स्रोत और स्थानीय स्तर पर सप्लाई व खरीदारी करने वालो के विरुद्ध भी कार्यवाही प्रचलित है।

एसीपी बी एस वीर कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी कि आरोपी सारांश श्रीवास्तव पुत्र रंजन कुमार निवासी सी-85 शालीमार गार्डन, थाना शालीमार गार्डन, जिला गाजियाबाद उम्र करीब 26 वर्ष जो बी टेक है, व अमनपाल पुत्र संजयपाल निवासी ग्राम गुहासी जिला मैनपुरी हाल पता म0न0 255 विवेकानन्द नगर थाना सिहानी गेट जिला गाजियाबाद उम्र करीब 21 वर्ष जो बी फार्मा है। तथा शिवम यादव पुत्र बबलू यादव निवासी ग्राम सर्फाबाद थाना सै0 113 नोएडा गौतमबुद्धनगर हालपता गली नं0-01 दौलतपुरा भाटिया मोड थाना सिहानी गेट जिला गाजियाबाद उम्र करीब 21 वर्ष जो बी बी ए पास है।
जबकि आशीष कुमार झा पुत्र वासुकीनाथ झा निवासी ग्राम गंगद्वार थाना अन्दराठारी जिला मधुबनी बिहार हाल पता ग्राम छिजारसी थाना सै0 63 नोएडा गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 19 वर्ष व कृष्णा राणा पुत्र छुट्टन सिह राणा निवासी ग्राम हसनपुर बारू थाना कोतवाली जिला हाथरस हालपता ग्राम छिजारसी थाना सै0 63 नोएडा गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 19 वर्ष
तथा संजीत गुप्ता पुत्र कमला प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम जूनापुर थाना सिवान जिला सिवान बिहार हालपता म0न0 638 न्यायखण्ड प्रथम इन्दिरापुरम थाना इन्दिरापुरम जिला गाजियाबाद उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
उपरोक्त मामले में एस एच ओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड फरार है और उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है तथा पुलिस टीम मेघालय जाकर गांजा की आपूर्ति करने वाले लोगों पर भी कानूनी कार्रवाई करेगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

4 hours ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

7 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

8 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

8 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

8 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

9 hours ago