उत्तर प्रदेश, भारत की ग्रोथ का इंजन
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग/जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बधाई देता हूं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जिनके आदर्शों निर्देशों व नीतियों एवं कुशल नेतृत्व में देश ने अनेक विकास के कीर्तिमान स्थापित किए हैं देश दुनिया का सबसे ताकतवर देश बनने की तरफ अग्रसर हैं उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि जिनके दिशा-निर्देशन अथक प्रयासों से रात और दिन 24 घंटा काम करने वाला हिंदुस्तान को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है उत्तर प्रदेश को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जिसने अपने काम से उत्तर प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा कि गौरव की बात है कि उत्तर प्रदेश में आजादी के इतिहास में आज तक पहली बार, 70 वर्षों के पश्चात कोई मुख्यमंत्री ऐसा बना है जिसने अपने सफलता के बेमिसाल 8 साल पूरे किए हैं अनवरत रूप से लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री को आप सब ने मौका दिया है। उत्तर प्रदेश के 25 करोड लोगों ने मौका दिया है उसी से यह इतिहास रचा गया उन्होंने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्ट समिट में इस उत्तर प्रदेश में 40 लाख करोड रुपए से ज्यादा का इन्वेस्ट आया है और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में अब तक 10 लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाएं धरातल पर उतर चुकी है यह बदला हुआ उत्तर प्रदेश हैअब उत्तर प्रदेश भारत की ग्रोथ का इंजन है भारत के प्रधानमंत्री जी ने एक लक्ष्य रखा है कि आने वाले दिनों में भारत को फाइव ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाना उत्तर प्रदेश आज अर्थव्यवस्था में और मजबूत हुआ है उत्तर प्रदेश देश में दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था है फलों, सब्जियों, आलू, चीनी एवं गन्ना आदि के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अग्रणी है सारी दुनिया आज योगी जी के सुशासन की तारीफ करती है राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास में भी उत्तर प्रदेश अव्वल है। 2 करोड़ 86 लाख लोगों को उत्तर प्रदेश में आयुष्मान कार्ड मिल चुका है आवास के मामले में देश में अव्वल है 15 करोड़, उत्तर प्रदेश के गरीबों को अनाज मिल रहा है सबसे ज्यादा अगर एक्सप्रेस-वे किसी प्रदेश में है, तो उस प्रदेश का नाम है, उत्तर प्रदेश हैं सबसे ज्यादा एयरपोर्ट,पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं, जिसमें एशिया का सबसे बड़ा जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में बन रहा है आज उत्तर प्रदेश एयरपोर्ट का प्रदेश है, मेट्रो का प्रदेश है आज उत्तर प्रदेश के गांव को 20 घंटा, तहसील मुख्यालय को 22 घंटा और जिला मुख्यालय को 24 घंटा बिजली मिल रही हैं। डी.बी.टी. के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में सीधा पैसा हस्तांतरित किया जा रहा है। गांव का छोटा सा बच्चा हो, जो प्राइमरी स्कूल में पढ़ने जाता है,जिसके माता-पिता को ₹1200 मिलते हैं, वह भी डी.बी.टी. के माध्यम से खाते में सीधा पैसा हस्तांतरित किया जाता हैं उत्तर प्रदेश के 10 लाख युवा नौजवानों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी का लाभ मिलेगा।
इससे करोड़ों लोगों को नौकरियां मिलेगी उत्तर प्रदेश में कानून का राज है बलिया को सत्तू, ओडीओपी मिलने वाला है बलिया में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जारी है।जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में अनेक विकास कार्य कराए गए हैं बलिया में विकास की गंगा बह रही है बलिया के लोगों को बाढ़ से सुरक्षा प्रदान की जा रही है अनेक बांध का निर्माण कार्य किया गया है/कराए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य कराया जा रहा है। नई जेल का निर्माण कार्य कराया जाएगा। बलिया बस डिपो के पुनर्निर्माण कार्य जारी है। जहां देखेंगे, चारों तरफ विकास के ही कार्य दिखाई देंगे। बलिया क्रांतिकारियों की धरती है।
Lunar Eclipse 2026: आज साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण (Full Lunar Eclipse) लग रहा…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। India Meteorological Department (IMD) ने मार्च से मई 2026 के…
वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान की सुप्रीम लीडरशिप को खत्म करने के दावे के बीच…
Abu Dhabi: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अबू धाबी स्थित BAPS Hindu…
3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…
आज का मूलांक राशिफल: अंक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफलआज का मूलांक राशिफल…