पकड़े गए गिरोह बंद अपराध कर्मी आधे दर्जन टुल्लू पंप एक बैट्री बरामद

भाटपार रानी/ देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देश के क्रम में थाना बनकटा पुलिस द्वारा लगातार एक रात में आधे दर्जन से अधिक घरों के टुल्लू पंप, बैट्री,चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों को थाना स्थानीय पर पूर्व में दर्ज अपराध स 0 87/2024/भा 0 द 0 वि 0 बनाम अज्ञात चोर मुकामी अपराध संख्या 86/2024 धारा 379 अभियुक्त गण को कुल 6 अदद टुल्लू पंप एक अदद बैट्री सहित चोरी के उपकरण सहित गिरफ्तार किया जो पूर्व में ही थाना स्थानीय पर भा 0 द 0 वि0 की धारा 379 के तहत अभियोग दर्ज है। वहीं चोरी के मॉल सहित गिरोह के कर्ता के रूप में आशिफ पुत्र ऐनुल, सहित रंजन पुत्र श्री राम, नीरज पुत्र जयप्रकाश, भोलू पुत्र सुरेश,छोटू उर्फ अरुण पुत्र अखिलेश, भोला उर्फ सोनू पुत्र रमाशंकर, अभिजीत पुत्र रमाकांत हाल पता भैसही थाना बनकटा जिला देवरिया को गिरफ्तार कर चोरी के समान बरामद किया है। जिस आधार पर मु 0 अ 0 स 0 89/024 धारा 411,413,414, के तहत कार्यवाही किया गया है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक देवरिया जिले के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र स्थित स्थानीय बनकटा पुलिस ने विगत दिनों बनकटा थाना क्षेत्र के ही अंतर्गत एक/एक रात में ही करीब आधे दर्जन से अधिक घरों को निशाना बना बना कर टुल्लू पंप मोटर सहित ट्रैक्टर की बैटरी आदि आधे आधे दर्जन से अधिक घटनाओं को एक एक रात को ही अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं बताया गया है कि गिरोह के पास से आधे दर्जन की संख्या में क्षेत्र से चोरी गए टुल्लू पंप बरामद तो हुए हैं जबकि वहीं बैट्री महज एक ही एक ही बरामद किया जा सका है। जो रात के अंधेरे में में करीब आधे दर्जन की संख्या में पूर्व में चोरी हुए ट्रैक्टरों मैजिक आदि के बैटरियों का खुलासा करने का प्रयास भी पुलिस द्वारा कड़ाई से यदि किया गया होता तो सूत्र बता रहे हैं कि पकड़े गए गिरोह के लोगों से क्षेत्र से चोरी की अन्य बैटरियां भी बरामद हुई होती जिनकी संख्या
करीब आधे दर्जन से भी अधिक बताई गई है। वहीं एक साथ ही एक ही रात में अलग अलग स्थानों पर जगह-जगह जिस गांव कस्बों में शादियां आदि का फंक्शन होता था और सारे गांव के लोग व्यस्त रहते थे उन्हीं गांवों को ही अपना निशाना बनाया जाना अभियुक्त जनों ने स्वीकार किया है।
बताते चलें कि पकड़े गए इन सभी के घर बनकटा थाना से महज ही 500 मीटर दूरी पर ही स्थित है।आखिर कार इस गिरोह के लोग थाने के इतने करीब रह कर कैसे अपना गिरोह चला रहे थे। और पुलिस की पकड़ से अब तक बचे रहे इसमें किस तरह के लोग इनके संरक्षण में सामिल रहे हैं यह भी जांच का एक अलग विषय बना हुआ है।

rkpnews@desk

Recent Posts

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

6 minutes ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

17 minutes ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

30 minutes ago

नववर्ष एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर स्वयंसेवकों ने दिया सुरक्षित जीवन और सकारात्मक संकल्पों का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

38 minutes ago

1 अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान, डीएम ने टास्क फोर्स गठन के दिए निर्देश

निजी अस्पतालों की होगी जांच, अनियमितता पर सीज की चेतावनी बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मंगला…

54 minutes ago

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, चांदी ₹14,000 तक टूटी—सोना भी ₹5,300 सस्ता

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को सर्राफा…

3 hours ago