गणेश चतुर्थी: विघ्नहर्ता के अवतरण का उत्सव

पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

पर्व विशेष

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दिन को भगवान गणेश के अवतरण दिवस के रूप में जाना जाता है। विघ्नहर्ता, बुद्धिदाता और मंगलकारी देवता गणेश की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिरों और घरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी है।
परंपरा के अनुसार भगवान गणेश का जन्म माता पार्वती द्वारा बनाए गए बालक के रूप में हुआ था। कथा के अनुसार शिव-पार्वती प्रसंग के दौरान गणेश का सिर काटे जाने और पुनः हाथी का सिर लगाए जाने से उन्हें गणपति के रूप में पूजित होने का गौरव प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर भक्तों ने गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की है और भजन-कीर्तन व आरती कर रहे है। घरों के साथ-साथ सार्वजनिक पंडालों में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। जिले के विभिन्न स्थानों पर सजावट और रोशनी से उत्सव का माहौल बना हुआ है।
गणेशोत्सव का यह पर्व दस दिनों तक चलेगा। अंतिम दिन गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा, जिसके साथ भक्तगण “गणपति बप्पा मोरया” का जयघोष करते हुए उन्हें विदाई देंगे।
ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी इस पर्व का विशेष महत्व है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने इस उत्सव को सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का माध्यम बनाया था। तभी से गणेशोत्सव जनभागीदारी और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

05 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ?

05 मार्च 2026 का राशिफल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर आधारित…

1 hour ago

5 मार्च का इतिहास: ब्रह्मोस से ऑस्कर तक की ऐतिहासिक गाथा

5 मार्च का इतिहास: विश्व और भारत की महत्वपूर्ण घटनाएँ 5 मार्च का इतिहास –…

4 hours ago

05 मार्च 2026 का पंचांग: जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का सही समय

पंचांग 05 मार्च 2026: गुरुवार का विस्तृत पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि🗓 आज…

4 hours ago

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

14 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

14 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

14 hours ago