भावी पीढ़ी का भविष्य

अक्सर एक प्रश्न मन में उठता है
कि मै अति गरीब हूँ, अच्छा खाना,
अच्छे घर में रहना और अच्छी नींद
मुझे कहाँ और कैसे मिल पाएगी।

वास्तविकता मानव के जीवन की
होती है कि आवश्यकतानुसार ही
ज़रूरतें प्रत्येक की पूरी की जायें,
बिना ज़रूरत कुछ कभी नही पायें।

ज़ोरों से भूख लगे तब भोजन करने से
सादा भोजन स्वादिश्ट व्यंजन होगा,
कठिन परिश्रम, ईमानदारी, तत्परता
के बाद नींद में कोई नहीं ख़लल होगा।

विनम्रता से लोगों का आदर सम्मान
करने से उनके दिल में निवास करेंगे,
ऐसा निवास सबसे आलीशान होगा,
ऐसा व्यक्ति सदा ही बुद्धिमान होगा।

यदि ऐसी शिक्षा हम आज अगली
पीढ़ी को देने का दृढ़ संकल्प करें,
आदित्य भविष्य उनका, समाज का
सुंदर होगा, आइये प्रण आज करें।

  • कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
rkpnews@desk

Recent Posts

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

47 minutes ago

तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन, कुलपति ने की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…

53 minutes ago

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की तबीयत पर सस्पेंस, बेहोशी की खबरों से हलचल

तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…

58 minutes ago

ट्रंप की धमकी पर ईरान का बड़ा दांव, परमाणु ठिकानों के चारों ओर मानव ढाल

ईरान में बढ़ा तनाव: अमेरिकी चेतावनी के बीच युवाओं की ‘मानव श्रृंखला’ से जवाब, दुनिया…

4 hours ago

बाढ़ राहत में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: तहसील से तंत्र तक हिल गया सिस्टम

भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…

16 hours ago

भागवत कथा में शुकदेव-परीक्षित संवाद और भक्ति का महत्व बताया गया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…

16 hours ago