‘बीर भोग्या वसुंधरा’ का अब
शायद विचार बदल चुका है,
मेहनत का फल तो मिलता है,
धरती से सब उसको मिलता है।

मेहनत का फल मिलता है,
यह सत्य वचन सनातन है,
बीर वही होता है इस जग में,
जो मेहनत कर उपजाता है।

रावण भी बीर पराक्रमी था,
पर अहंकार में मदमस्त सदा,
सोने की लंका जल ख़ाक हुई,
उसका पराक्रम धरा रह गया।

कुंभकरण सा भाई बलशाली,
पर अक्सर सोता ही रहता था,
मेघनाथ जैसा पुत्र पराक्रमी था,
इंद्रविजयी इंद्रजीत कहलाता था।

रणकौशल चाहे कितना भी हो,
मेहनत मशक़्क़त करना होता है,
आदित्य ये धरती उसकी होती है,
जो इसका लालन पालन करता है।

  • कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
rkpnews@somnath

Recent Posts

दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उत्सव: दो दिवसीय प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…

20 minutes ago

किसानों के लिए बड़ी पहल: 13 फरवरी को सेंट्रल बैंक का कृषि ऋण शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…

29 minutes ago

परमधाम परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवाचरण एवं धार्मिक आयोजन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…

44 minutes ago

शिवबारात में गड़बड़ी फैलाई गई तो प्रशासन किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी : थानाध्यक्ष

ईओ ने नगर की साफ सफाई का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)शिवरात्रि के आगामी…

52 minutes ago

शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…

1 hour ago

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

3 hours ago