मथुरा/वृंदावन(राष्ट्र की परम्परा)l श्रीराधा माधव प्रेम संस्थान बरहज-देवरिया की शाखा वृंदावन द्वारा प्रत्येक एकादशी पर श्रीधाम वृंदावन के परिक्रमार्थी भक्त जनों के लिए, वृन्दा काम्प्लेक्स परिक्रमा मार्ग से फलाहार वितरण की सेवा 25 मार्च 2021 से निर्बाध रूप से जारी है।इसी क्रम में शुक्रवार को कामदा एकादशी के पावन अवसर पर परम पूज्य संत लाल दास महाराज के द्वारा दीप प्रज्वलन के पश्चात,श्रीधाम वृंदावन के परिक्रमार्थी भक्त जनों के मध्य फलाहार वितरण सम्पन्न हुआ।
संस्था के प्रबंधक पंडित रुद्रदेव मिश्र ने बताया कि प्रत्येक एकादशी पर होने वाले फलाहार वितरण सेवा से अनेक भक्तजन जुड़कर पुण्य का लाभ अर्जित कर रहे हैं।आज के फलाहार वितरण सेवा का सौभाग्य मिला पागल बाबा मंदिर के सामने स्थित गुरु गोरखनाथ ए.सी रेस्टोरेंट को।
संस्था द्वारा चल रहे सेवा प्रकल्पों में गुरु गोरखनाथ ए.सी रेस्टोरेंट बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है, जिससे अनेकानेक लोग लाभान्वित होते हैं। फलाहार वितरण की सेवा करके आत्मिक सुख की प्राप्ति तो होती ही है साथ ही हम समाज को प्रेरित भी करते हैं कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस दौरान वीरपाल, चंद्रकांत, अंकज, सोनू शर्मा, सुमित आदि उपस्थित रहे।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…