सुकरौली के अतुल मिश्रा की ऐतिहासिक उपलब्धि: इसरो ने एमबीए छात्र के अंतरिक्ष शोध-पत्र को दी मान्यता
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।देवरिया जनपद के बरहज तहसील अंतर्गत ग्राम सुकरौली निवासी अतुल मिश्रा ने अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर न सिर्फ अपने गांव, बल्कि पूरे जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। अतुल मिश्रा द्वारा लिखित शोध-पत्र “अंतरिक्ष अनुसंधान की वैचारिक पृष्ठभूमि और बदलता वैज्ञानिक परिदृश्य” को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा स्वीकार किया गया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें – बिहार के रोहतास में बड़ा हादसा टला, ट्रायल के दौरान ध्वस्त हुआ नवनिर्मित रोपवे
विशेष बात यह है कि अतुल मिश्रा वर्तमान में गलगोटिया विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से एमबीए अंतिम वर्ष के छात्र हैं। प्रबंधन जैसे विषय के विद्यार्थी द्वारा अंतरिक्ष विज्ञान पर शोध-पत्र का इसरो द्वारा चयन किया जाना उन्हें देश के चुनिंदा छात्रों की श्रेणी में खड़ा करता है। जानकारी के अनुसार, एमबीए पृष्ठभूमि से आने वाले वे संभवतः देश के एकमात्र छात्र हैं जिनका शोध-पत्र इसरो द्वारा मान्य किया गया है।
ये भी पढ़ें – स्नान पर्वों पर नहीं होगा कोई VIP प्रोटोकॉल, CM योगी ने की हाई लेवल मीटिंग
अपने शोध में अतुल मिश्रा ने अंतरिक्ष अनुसंधान की वैचारिक यात्रा, मानवीय जिज्ञासा, राष्ट्रीय सुरक्षा, वैज्ञानिक आत्मनिर्भरता और तकनीकी विकास के बदलते आयामों पर गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया है। उन्होंने ‘आर्यभट्ट’ से लेकर ‘चंद्रयान-3’ और ‘आदित्य-एल1’ जैसे ऐतिहासिक मिशनों का उल्लेख करते हुए नासा-इसरो सहयोग, निजी क्षेत्र की भागीदारी, सूक्ष्म-गुरुत्वाकर्षण, विकिरण प्रभाव और जलवायु अध्ययन जैसे पृथ्वी-केंद्रित अनुप्रयोगों पर भी प्रकाश डाला है। यह शोध न केवल अंतरिक्ष विज्ञान बल्कि पृथ्वी पर जीवन और तकनीक में हो रहे बदलावों को समझने में भी सहायक है।
ये भी पढ़ें इतिहास के पन्नों में अमर व्यक्तित्वों की गाथा
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का श्रेय अतुल मिश्रा ने अपने बाबा रत्नेश मिश्र, परिवारजनों और शिक्षकों को दिया है। नमस्कार फाउंडेशन के सचिव उत्कर्ष मिश्रा सहित ग्रामवासियों और संस्था के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।
सुबह गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट में पेशी, सुरक्षा में तैनात रहे पुलिस और अर्धसैनिक…
मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गौकशी के लिए गोवंश की तस्करी के मामले में मेरठ…
एक साथ 4 सैटेलाइट का ड्रोन से होगा लॉन्च, IN-SPACe चेयरमैन पवन गोयनका की मौजूदगी…
फोटो X INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गरमाई…
गलत नेकलाइन से लेकर कपड़ों के रंग तक, महिलाएं न करें ये 4 फैशन मिस्टेक्स;…
मिठाई दुकानों से लिए गए नमूने, साफ-सफाई में कमी मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस…