फ्रेंड्स क्लब ने नेस्ट वितरित कर गौरैया बचाओ अभियान की शुरुआत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 20 मार्च को मनाये जाने वाले विश्व गौरैया दिवस की कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब ने शुरुआत कर दी हैl अभियान के प्रथम चरण में क्लब के अध्यक्ष भगवान दास लखमानी ने प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग आकाशदीप बधावन, प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच वन प्रभाग संजय शर्मा, विहान आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन प्रिया प्रसाद, गौरैया प्रेमी प्रियंका अग्रवाल व अमित भल्ला को कार्यालय व घर पर लगाने के लिए गौरैया नेस्ट भेंट किए l
क्लब अध्यक्ष ने कहा कि क्लब वर्ष 2016 से गौरैया की घर वापसी के लिए अभियान चलाया जा रहा है l जिसमें उस से सफलता मिली है, क्लब की ओर से आगामी 20 मार्च तक गौरैया प्रेमियों को 500 गौरैया नेस्ट वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है और 20 मार्च को शहर के एक स्कूल में गौरैया बचाओ अभियान पर कार्य शाला का आयोजन कर स्कूली बच्चों को गौरैया संरक्षण के प्रति जागरूक किया जायेगा और स्कूल को लगाने के लिए 05 गौरैया नेस्ट प्रदान कर अभियान का समापन किया जायेगा l

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गोरखपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, बलिदान को किया नमन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को गोरखपुर पुलिस लाइन…

20 minutes ago

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दर्ज हुआ था मुकदमा, विवेचना के दौरान…

31 minutes ago

किसी का बेटा, किसी का पिता छिना: गोपालगंज के तीन हादसों ने उजाड़ दिए परिवार, हर आंख नम

गोपालगंज में मौत का तांडव! अलग-अलग हादसों में 11 साल के छात्र समेत तीन की…

37 minutes ago

आगरा होमगार्ड भर्ती: 864 अभ्यर्थी मेडिकल में पास

फेल उम्मीदवारों को 29 अक्टूबर को मिलेगा दूसरा मौका; गैरहाजिर पुरुष आज ही पहुंचें! आगरा…

1 hour ago