यूपी-112 परियोजना द्वारा संचालित फ्रेशर कोर्स हुआ सम्पन्न

देवरिया/(राष्ट्र की परम्परा)। जिला प्रशिक्षण इकाई द्वारा यूपी-112 परियोजना के अंतर्गत संचालित 18 दिवस फ्रेशर प्रशिक्षण (दिनांक 14/10/2022 से 07/11/2022 तक) जनपद के डायल 112 में नियुक्त 21 पुलिस कर्मियों को फ्रेशर प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें उपनिरीक्षक 1, मुख्य आरक्षी 9, महिला मुख्य आरक्षी 2, एवं आरक्षी 9 ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिन्हें यूपी-112 में प्रयुक्त विभिन्न तकनीकों का परिचय, मानव मूल्य, sos, संचार तथा बातचीत कौशल, विवाद प्रबंधन हेतु तार्किक एवं विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण, mdt की कार्यप्रणाली, gis, तथा poi, घटना के प्रकार, Atr तथा डिस्पोजिशन कोड, तनाव अभिप्रेरणा, स्वास्थ्य एवं जीवन की प्रबंधन शैली, आपदा प्रबंधन, hrms, यातायात के नियम तथा प्रबंधन, अग्नि संबंधी मुद्दे, महिला संबंधी मुद्दे आदि महत्वपूर्ण विषयो पर विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण के उपरांत सफल प्रशिक्षणार्थियों को क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा उनके द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को उपरोक्त के संबंध में बतायी गयी बातो पर अमल करने तथा उनका सद्पयोग करने संबंधी आवश्यक आदेश- निर्देश दिए गए । तदुपरांत उक्त मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी गणों के साथ सूक्ष्म जलपान करते हुए उनके साथ पुलिस की अनुशासनात्मक कार्यप्रणाली तथा व्यवहारिक ज्ञान के संबंध में चर्चा की गई ।
इस मौके पर प्रभारी जिला प्रशिक्षण इकाई डा0 शिवेन्द्र कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटीयू तेज जगन्नाथ सिंह, प्रभारी निरीक्षक यू0पी0 112 अनिल कुमार पाण्डेय के साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

54 minutes ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

12 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

12 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

13 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

13 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

13 hours ago