Categories: Uncategorized

लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रेस की स्वतंत्रता जरूरी -एसपी मिश्रा

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर सुचना कार्यालय पर पत्रकारों ने की बैठक जिसमें पत्रकारिता के विषय पर की गई चर्चा, बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एसपी मिश्रा देवीपाटन मंडल ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष ने किया। बैठक के नेतृत्व में बहराइच जनपद के पत्रकारों ने हिस्सा लिया बैठक में एसपी मिश्रा ने पत्रकारों की गरिमा और उनकी एकता को बनाए रखने के लिए, संबोधन किया और कहा कि समाज में पत्रकारों के लिए जो नियम कानून चाहते हैं उसको भी उन्होंने बताया और पत्रकार एक ऐसा वर्ग है जो निष्पक्ष और निश्चल होता है , समाज के हर बुराइयों को निकाल कर समाज के सामने रखता है, सच्चा पत्रकार अपने परिवार के साथ एक टाइम का भोजन करके समाज की सेवा करता है। उन्होंने कहा की मैं सच्चाई से समाज की सेवा करने वाले पत्रकार का वंदन अभिनंदन सम्मान करता हूं जो सच्चाई को समाज के सामने लाते हैं, पत्रकार एक आईना है जो समाज को दिखाता है। लोकतंत्र की मजबूती और देश के विकास के लिए‌ प्रेस की स्वतंत्रता जरूरी है । मिडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी कहा गया है । इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में पत्रकार सुहेल भाई, जगदम्बा सिंह,साहिद, अमर नाथप पाण्डेय, श्रीराम विश्वकर्मा, हिमांशु मिश्रा, मोनू उपाध्याय, सरफराज सिद्दीकी, डॉ सैयद अब्दुल खबिर, धीरेन्द्र कुमार शर्मा, फ़हीम अहमद, अब्दुल कदीर मुन्ना,शबीहुल हसनैन, सहित आदि पत्रकार मौजूद रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया की बेटी भावना को डीएम ने दी बड़ी शुभकामना, जापान में तिरंगा लहराने का बढ़ा हौसला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जापान में अक्टूबर 2026 में आयोजित होने वाले पैरा एशियन गेम्स…

1 hour ago

कैफे-रेस्टोरेंट में हुक्का परोसने पर हाईकोर्ट सख्त, सिर्फ स्मोकिंग एरिया बनाना काफी नहीं

उत्तर प्रदेश में हुक्का बार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्मोकिंग जोन बनाकर भी नहीं…

1 hour ago

16 वर्षीय लक्ष्मी की मौत के बाद सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, शव परिवहन व्यवस्था पर सवाल

किशोरी के शव को ‘हल’ पर बांधकर ले जाने की तस्वीर वायरल, व्यवस्था पर उठे…

2 hours ago

रूस में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत; अमूर क्षेत्र में हादसे से मचा हड़कंप

अमूर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में 29 सितंबर को…

2 hours ago

कठुआ में CISF कैंप में जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, चार की मौत से मचा हड़कंप

सांकेतिक कठुआ (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार शाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा…

2 hours ago

पॉक्सो बना वैवाहिक जंग का हथियार तो सुप्रीम कोर्ट ने खींची लक्ष्मण रेखा! न्याय के तराजू पर तीन संवेदनशील मामले

वैवाहिक विवादों में पॉक्सो के संभावित दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश, डोंबिवली पार्षद की…

2 hours ago