मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )कुर्ला के चर्चित समाजसेवी व रूट्स आफ काईंडनेस के संयुक्त तत्वाधान मे कुर्ला पश्चिम प्रभाग 168 स्थित डॉ.अंबेडकर चौक अंजुमन इत्तेहाद मदरसे में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रखा गया था इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कुर्ला के जाने माने चर्चित समाजसेवक अकिल खटीक ने रखा था अकील खटीक का कहना है की अब महिलाओ को अबला न माना जाए वह तो पुरुषो से कदम से कदम मिलाकर चलने को तत्पर है अब महिलाए बहोत आगे निकल चुकी है ।
इसलीए महिलाओ को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से पहली बार सिर्फ महिलाओं के लिए यह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था ।इस की खास वजह यह है कि हर कोई जब स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करता है तो कई ऐसी महिला है जो नहीं जा पाती क्यूकी वहां पर आदमी होते है जिसके वजह से वह वंचीत रह जाती है ।
इस बात को देखते हुए युवा जोशींले समाजसेवक अकील खटिक द्वारा ने सिर्फ महिलाओं के बारे में सोचा और यह शिविर का आयोजन किया और इस स्वास्थ्य शिविर में काफी महिलाओं ने आकर इस शिविर को कामयाब बनाया साथ ही इस स्वास्थ्य शिविर मे हीजामा और ई सी जी को बिल्कुल निशुल्क रखा गया था ।
इस शिविर के बाद हर महिला ने एक ही बात कही की किसी ने पहली बार सिर्फ महिलाओं का ख्याल रखा और विशेषकर महिलाओ को प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया ।
समाजसेवक अकील खटीक का सभी कुर्ला के स्थानिक महिलाओ से आभार व धन्यवाद प्रकट किया क्योकी शिविर का समय दोपहर 3 बजे तक ही था मगर महिलाओं की काफी भीड़ को देखते हुए इस शिविर को 4:30 बजे तक बढ़ा दिया गया था और काफी महिलाओं ने तो ये भी कहां है कि अगला स्वास्थ्य शिविर कब और कहा लगने वाला है इस शिविर को इतना अच्छा प्रतिसाद मिला की इससे पहले कभी किसी स्वास्थ्य शिविर को नहीं मिल पाया जो आज के इस स्वास्थ्य शिविर को मिला है इस कार्यक्रम में जितनी भी महिलाएं आई उन सब ने समाजसेवक अकिल खटीक को बहुत आशीर्वाद दी । युवा समाज सेवक अकील खटीक व रूट्स आफ काईंडनेस और उनकी मेडिकल टीम ने मिलकर इस शिविर को सम्पन्न कराया ।
अकिल खटीक ने इनकी पूरी मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया साथ ही अंजुमन इत्तेहाद मदरसे के लोग जो इस शिविर में पूरा दिन शिद्दत व लगन से साथ रहे सहयोगी अब्दुलरहमान.जुनेद शेख. एजाज़ अंसारी.अल्तमश अंसारी.मकसूद अंसारी.रफीक खान अजीम का भी आभार व्यक्त किया और आगे भी ऐसे ही साथ बना रहे यह कहते हुए अकील खटीक ने इस शिविर को सम्पन्न किया।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) रसड़ा युवक हत्याकांड में पुलिस ने तेज़ और सख़्त कार्रवाई करते…
16 फ़रवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति: इतिहास, कला, राजनीति और खेल के चमकते सितारे 16…
16 फ़रवरी का इतिहास विश्व, भारत और समकालीन राजनीति-संस्कृति के कई निर्णायक पड़ावों को समेटे…
हिंदू पंचांग 16 फरवरी 2026: आज फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी, सर्वार्थसिद्धि योग, जानें शुभ-अशुभ समय🔍 आज…
🟠 मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार, 16 फरवरी…
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा खेल डेस्क)। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला सिर्फ एक…