जन्मजात हृदय विकार से पीडित हिमांशु का हुआ नि:शुल्क सफल आपरेशन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) विद्यालयों में अध्ययनरत निर्बल समुदाय के छात्रों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस कार्यक्रम के तहत चिकित्सकों ने एक वर्ष हृदय मे छेद (जन्मजात हृदय विकार) से पीडित दो परिषदीय विद्यालय के छात्रों का सफलता पूर्वक आपरेशन कराकर नया जीवन प्रदान किया। सोमवार को सीएमओ डा. सुरेश पटारिया ने हाल ही में जेएनयू मेडिकल कालेज एएमयू अलीगढ़ से आपरेशन कराकर लौटे छात्र हिमांशु की जांचकर कुशलक्षेम जाना।
आरबीएसके टीम दुदही के सदस्य डा. सुभाष यादव ने बताया कि जांच शिविर के दौरान प्राथमिक विद्यालय रायपट्टी चाफ में अध्ययनरत छात्र हिंमाशु में उक्त बीमारी का लक्षण पाया गया। पीडित छात्र की माता सुनीता देवी उक्त विद्यालय में रसोईया व पिता की मृत्यु हो चुकी है। मां ने हिमांशु का इलाज करा पाने में अपनी असमर्थता व्यक्त कर दी। एमओआईसी अरविंद कुमार व टीम के अन्य सदस्यों डा. पूनम यादव, डा. श्रीप्रकाशचंद व डा. नाजिया सुल्तान की टीम ने पीड़ित छात्र का जांच कराया व नि:शुल्क आपरेशन के लिए प्रकिया आरंभ कर दी। पांच अगस्त 2022 को जिला चिकित्सा प्रशासन ने पत्र बनाया व सात अगस्त को ऐंबुलेंस से अलीगढ़ भेजवाया। 12 नवंबर व पांच दिसंबर को क्रमश: दूसरा व तीसरा विजिट हुआ। 3 अप्रैल 2023 को हिमांशु उक्त अस्पताल में एडमिट हुआ। 9 अप्रैल को एंजियोग्राफी हुई। 20 अप्रैल को सफल आपरेशन होने के दूसरे दिन हिमांशु होश में आया। 28 अप्रैल को डिस्चार्ज होकर वह घर आ गया। आरबीएसके की टीम लगातार उसके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए थी। पूर्णत: स्वस्थ होने पर उसे सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी के समक्ष लाया गया। जहां उसके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। डा. यादव ने बताया कि इसके पूर्व उक्त बीमारी से पीडित प्राथमिक विद्यालय दुदही की कक्षा 2 की छात्रा काव्या का एसजीपीजीआई लखनई में नि:शुल्क सफल आपरेशन हुआ था।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

1 hour ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

2 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

2 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

2 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

3 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

3 hours ago