प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। महाकुंभ के पावन अवसर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज के निर्देशन और प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में भव्य सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार सिंह, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पी.के. सिंह और अन्य जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में सेक्टर 6, सेक्टर 8, सेक्टर 11 और सेक्टर 24 में विशेष सेवा कैंप लगाए गए। इन शिविरों के माध्यम से श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन, आवास और चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं। स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा कि अखिल भारत हिन्दू महासभा हमेशा से सनातन संस्कृति और मानवता की सेवा के लिए तत्पर रही है। महाकुंभ के अवसर पर संगम तट पर श्रद्धालुओं की सेवा करना महासभा के लिए एक सौभाग्य की बात है। सेवा अभियान में प्रमुख रूप से शामिल पदाधिकारी-प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार सिंह, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पी.के. सिंह, उपाध्यक्ष एल.के. जौहरी, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राजश्री शुक्ल, जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अवधेश शुक्ला श्रद्धालुओं ने संगम तट पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के सेवा कार्यों की सराहना की और आभार व्यक्त किया। महासभा ने महाकुंभ के समापन तक इन सेवाओं को जारी रखने का संकल्प लिया है।
परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…
अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…
मध्य प्रदेश विधानसभा में विवाद: कैलाश विजयवर्गीय के असंसदीय शब्द पर हंगामा, मोहन यादव ने…
देवरिया त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2026: अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को देवरिया (राष्ट्र…