12 अक्टूबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l डा. रजनीकांत श्रीवास्तव स्मृति सेवा प्रकल्प गोरखपुर के तत्वावधान में 12 अक्टूबर 2025 को बच्चे, असहाय बुजुर्ग, महिलाओं सहित सभी प्रकार के रोगियों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें शहर व प्रदेश से बाहर के कई वरिष्ठ चिकित्सक व विशेषज्ञ मरीजों को निशुल्क परामर्श देंगे और निःशुल्क दवा दी जाएगी।
यह जानकारी आयोजन समिति के सदस्य डॉ विजाहत करीम, डॉ सुरहिता करीम, डॉ एसएम सिन्हा, डॉ विनोद श्रीवास्तव, डॉ वीरेश गुप्ता,डा. विश्रुत भारती ने शुक्रवार को प्रेसक्लब में आयोजित संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता में दी। इस अवसर पर पोस्टर लांच किया गया ।
डॉ विजाहत व डॉ सुरहिता ने बताया कि यह आयोजन डॉ रजनीकांत क्लिनिक पुर्दिलपुर नवाब कॉटेज जुबिली चौराहे के पास होगा। जिसमें निशुल्क चिकित्सा शिविर की शुरुआत सुबह 11:00 बजे से होगी। इस शिविर में पहली बार प्रदेश से बाहर के भी चिकित्सक शामिल होंगे। इसमें स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन, यूरोलॉजी, गैस्ट्रो, नाक कान एवं गला, मानसिक रोग, सर्जरी, बाल रोग, चर्म रोग, नेत्र रोग, हड्डी दंत एवं मुख रोग विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों का मुफ्त इलाज करेंगे।
डॉ विनोद व डॉ वीरेश ने बताया कि 5 वर्ष से कम उम्र के गूंगे – बहरे बच्चों के कान का ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा, साथ ही जिन के होंठ व तालू कटे हो उनका भी ऑपरेशन परामर्श के बाद निशुल्क किया जाएगा । सभी ऑपरेशन विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा होगा। उन्होंने बताया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी फ्री होगा। साथ ही पावर के चश्मे का भी निशुल्क वितरण किया जाएगा। डॉ विनोद श्रीवास्तव ने बताया इस शिविर में रोगियों को निशुल्क दवाइयां दी जाएंगी। खून व पेशाब से संबंधित थायराइड, यूरिक एसिड सहित सभी प्रकार की जांच फ्री होगी।
डॉ विश्रुत ने बताया कि हड्डी से संबंधित रोगों का भी इलाज किया जाएगा। महिला रोग से संबंधित परामर्श दिए जाएंगे। साथ पेन थिरेपी के चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, बीएमडी टेस्ट फ्री किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि जिन्हें चिकित्सकों से परामर्श लेना है वह अपना पंजीकरण मोबाइल फोन 7565887717, 9452047954 पर या सुबह 8:00 बजे से पुर्दिलपुर स्थित क्लीनिक पर पहुंचकर करा सकते हैं। डॉ एसएम सिन्हा व डॉ विश्रुत भारती ने बताया कि किडनी व मूत्ररोग से संबंधित रोगी तथा डॉ वीरेश गुप्ता ने बताया कि लीवर व गैस्ट्रो से पीड़ित लोगों का इलाज व दवाएं मुफ्त दी जाएंगी। इसके अलावा फिजियोथेरेपी व डायटिशियन के विशेष जानकार उपस्थित रहेंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आगरा में विकास कार्यों की होगी परत-दर-परत जांच, अधिकारियों को समयबद्ध रिपोर्ट का निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…

7 hours ago

बच्चों के विवाद में मारपीट, युवक समेत तीन घायल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…

8 hours ago

रेट आवेदन प्रक्रिया पूरी, त्रुटि सुधार आज तक होगा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…

8 hours ago

3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण, 4 मार्च को पूरे भारत में मनाई जाएगी होली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…

8 hours ago

अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी पिंक बस, दो युवक गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…

9 hours ago

होली से पहले देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर अलर्ट, सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…

9 hours ago