निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान, बहराइच यूपी की ओर से नगर पालिका परिषद,बहराइच परिसर में दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे शिविर के दूसरे दिन आमंत्रित अतिथियों के रूप में वामा सारथी परिवार , बहराइच की अध्यक्षा प्राची चौधरी,भाजपा महिला मोर्चा की ज़िला महामंत्री डॉ ज्योति सिंह,समाज सेविका चरणजीत कौर ,सीमा सैनी ,तथा अजलि जैन आदि उपस्थित हुए। डॉक्टर्स की टीम में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ संगीता मेहता,मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ गर्वित मल्होत्रा,नाक,कान, गला विशेषज्ञ डॉ एम नदीम खान, ज़िला अस्पताल से डॉ जफर हुसैन,डॉ मकबूल अहमद जाफरी,योग एवं एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ सत्यम सिंह एवं दीप नारायण पाल,शिक्षा स्वास्थ्य आधिकारी आफाक अहमद,फार्मासिस्ट बंशी लाल, LT धर्मेद्र उपस्थित रहे। संस्थान की ओर से अध्यक्ष जसवीर सिंह,प्रबंध जगदीश केशरी, उपाध्यक्ष ऋचा श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्रद्धा पांडे ,उपाध्यक्ष गर्वित मल्होत्रा,कोषाध्यक्ष बृजेंद्र पांडे,सचिव गौरव शर्मा, संयोजक ,पंकज कुमार, शिवम सिंह,आई टी संयोजक स्पर्श शुक्ला तथा, सदस्यो में शिवम् कुमार,, वर्तिका सिंह ,स्वीक्षा जैन, समीक्षा जैन,आदित्य त्रिपाठी,शिवम कुमार, सचिन कुमार,अंकित वाल्मीकि,विभा श्री गुप्ता,, शुभांजली अग्रवाल,सौरभ पाण्डेय,मौजूद रहे। अतिथियों में प्राची चौधरी जी ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि संस्थान ने सफाई कर्मियों जैसे वर्ग के लिए इस शिविर का आयोजन किया है जिस वर्ग के लिए आमतौर पर समाज में कभी कोई चर्चा भी नहीं करता है,अन्य विषयों की कल्पना करना ही बेमानी है, हम सभी का नैतिक कर्तव्य है कि उपेक्षित,निर्बल , असहाय वर्ग के उत्थान के लिए विविधता पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन सदैव कराना चाहिए,,डॉ ज्योति सिंह जी ने कहा कि आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती के शुभ अवसर पर इस प्रकार के शिविर को आयोजित करने का महत्व और भी बढ़ गया है,क्योंकि दीन दयाल जी का चिंतन समाज के अंतिम व्यक्ति तक के लिए था और मानव मूल्यों के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नवाचार व्यवहार की परंपरा की आवश्यकता है, क्योंकि किसी भी समाज को स्वर्णिम बनाने के लिए सबसे उपेक्षित और निर्बल समुदाय का सर्वांगीण विकास ही उसका शुभारंभ है।और आज के भारतीय समाज स्थिति में इस तरह के आयोजन की आवश्यकता प्रदेश के हर जनपद एवम हर क्षेत्र के लिए आवश्यक है,नगर पालिका परिषद की ओर से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रेहान आढ़ती, अधिशासी अधिकारी बाल मुकुंद मिश्रा,सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अवनीश दुबे, ज़िला कार्यक्रम प्रबंधक गौतम मिश्रा,कार्यालय प्रबंधक महेंद्र वर्मा एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे,,

Editor CP pandey

Recent Posts

बहुत गर्म चाय-कॉफी पीने की आदत पड़ सकती है भारी, बढ़ सकता है एसोफेगल कैंसर का खतरा; जानें बचाव के तरीके

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा कई लोगों की सुबह की शुरुआत गर्मागर्म चाय…

1 minute ago

नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर: क्या रात में जागने से बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? जानिए रिसर्च क्या कहती है

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा अक्टूबर का महीना दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता…

22 minutes ago

रविवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और 12 राशियों का हाल

18 अक्टूबर 2026, रविवार | दैनिक राशिफल | पंचांग एवं ज्योतिष18 अक्टूबर 2026 का दिन…

32 minutes ago

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

8 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

10 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

12 hours ago