नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में कैंसर निःशुल्क जांच शिविर संपन्न

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में मंगलवार को हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान गीता वाटिका गोरखपुर द्वारा नि:शुल्क कैंसर की प्राथमिक जांच व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जांच के लिए आए सभी 104 लोगों की कैंसर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सी. पी. अवस्थी द्वारा कैंसर संबंधित लक्षण की जांच कर उचित परामर्श एवं निःशुल्क दवाई दी गई। कैंसर के प्रकार एवं उनके लक्षण के दुर्दांत रोग कैंसर के विषय में मरीजों एवं उनके परिजनों को प्रशिक्षण तथा इलाज के बारे में जानकारी दी।
शिविर में बताया गया कि इसका मुख्य उद्देश्य भारत में सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, माउथ कैंसर जो कि सबसे आम कैंसर है, के बारे में जागरूकता बढ़ाना है महिलाओं को स्तन परीक्षण की स्व-तकनीक सीखने में मदद करना ताकि वह हर 15 दिन पर खुद जांच करती रहें और यदि कोई गांठ या सीने में दर्द होता है तो तुरंत एक कैंसर चिकित्सक से मिले ताकि उसका सफल इलाज हो सके उन्हें यह भी समझाया गया कि सर्विकल कैंसर गर्भाश ग्रीवा( गर्भाशय के निचले हिस्से) में विकसित होता है नई ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन न कम कीमत और उच्च निर्माण क्षमता की सुविधा भारत को वैश्विक स्तर पर सर्विकल कैंसर को खत्म करने में महत्वपूर्ण स्थान प्रदान करता है जो कि भारत के पास मौजूद है। यह सर्विकल कैंसर को रोकने और जीवन बचाने में महत्वपूर्ण हथियार है नई वैक्सीन करीब एक डोज में सौ प्रतिशत के करीब सुरक्षा देने में सक्षम है। यह वैक्सीन जल्द ही 2024 में भारत के राष्ट्रीय टीकाकरण में शामिल की जाएगी
शिविर प्रशासक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि सभी लड़कियों को यह वैक्सीन लेनें में पहली पंक्ति में होना चाहिए मुख कैंसर से बचाव के लिए धूम्रपान और तंबाकू का सेवन एकदम नहीं करना चाहिए। सभी लोगों को कैंसर से संबंधित पत्रक विवरण पुस्तिका आदि वितरित किया गया ताकि वे और लोगो को कैंसर के बारे मे जागरुक कर उचित मदद कर सकें।
इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, सुरेंद्र, विशाखा राव, सत्यवती तिवारी, देवेंद्र यादव, दिलीप कुमार पांडेय, अंकित पांडेय , नारद मुनि, शंकर सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

1 hour ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

2 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

2 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

2 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

12 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

15 hours ago