Categories: Uncategorized

दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं ट्राई साइकिल किया गया वितरित

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) प्रदेश के राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज दानिश आजाद अंसारी ने आज ग्राम अपायल में सामाजिक अधिकारिता शिविर के माध्यम से भारत सरकार की एडीप एवं राष्ट्रय वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं ट्राईसाइकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ कर 256 दिव्यागजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं ट्राईसाइकिल वितरित किया।
राज्यमंत्री ने 25 दिव्यांगजनों को बैटरी वाली ट्राई साइकिल, 05 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, 19 दिव्यांगजनों को नॉर्मल व्हीलचेयर, 26 दिव्यांगजनों को कम्बोड व्हील चेयर एवं 02 दिव्यांगजनों को वाकर वितरित किया। इसके साथ ही उन्होंने 480 घुटनों का बेल्ट, 240 कमर का बेल्ट, 202 कम्बोड चेयर स्टूल, 234 छड़ी, 30 कान की मशीन तथा एक ब्लाइंड स्टिक दिव्यांगजनों को वितरित किया राज्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं आम जनता तक पहुंचे, इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी दिशा में आज यह कार्यक्रम आयोजित हुआ है, आज दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं ट्राई साइकिल से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब से सरकार में मंत्री बना हूं, प्रथम दिन से ही यह प्रयास किया है कि हमारे गांव अपायल के लोगों को अच्छी बिजली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाएं, सुगमता से उपलब्ध हो सके, इसके लिए लगातार कार्य कर रहा हूं। गांव में एक नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया है। जर्जर तारों को बदलवाया गया है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों-सुखपुरा व बसंतपुर आदि में भी बिजली से संबंधित कार्य कराए गए हैं। गांव में सड़कों का निर्माण कराया गया है तथा और भी सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मनरेगा के माध्यम से गांव में ओपन जिम एवं खेल का मैदान बनवाया गया है। एक और खेल का मैदान बनाने का कार्य प्रस्तावित है। विधायक निधि से भी कई कारण कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि गांव की मिट्टी का जो कर्ज है, उस कर्ज को उतारने का लगातार प्रयास कर कार्य कर रहा हूं

राजमंत्री ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश की डबल इंजन की सरकार आमजन के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सुरक्षित माहौल हुआ है। किसी के साथ कोई अनहोनी न होने पाए, मुस्तैदी के साथ कार्य किया जा रहा है। सरकार शहरों के विकास के साथ ही साथ गांव के विकास के लिए भी अनेक कार्य कर रही है। सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजन कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

51 minutes ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

3 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

3 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

3 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

4 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

4 hours ago