एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
एम्स गोरखपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले जालसाज को कैन्ट पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए जालसाज की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र हरीचन्द्र निवासी सिहटीकर थाना बखीरा जनपद संतकबीर के रूप में हुई है। उसे पुलिस ने चिड़ियाघर के पास से पकड़ा है।
कैन्ट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि आरोपी, मनीराम में एक ऑनलाइन सेंटर पर काम करता है। पुलिस के अनुसार महराजगंज के फरेंदा के सेखुई निवासी कन्हई प्रसाद ने तहरीर देकर बताया था कि, एम्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये हड़पे गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी, आरोपी ने पीड़ित से17 लाख 65 हजार रुपया लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पहले पवित्रा डिजिटल ऑनलाइन सेन्टर, मानीराम गोरखपुर मे काम करता था। जिसके मालिक अमित गुप्ता पुत्र पारसनाथ गुप्ता निवासी 118/जी टीचर कालोनी थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर तथा उसके पार्टनर मनोज चौधरी व अवधेश गुप्ता थे। जिन्होने पकड़े गए आरोपी से कहा कि कोई ग्राहक ढूंढकर लाओ जो इन लोगो को रुपया दे सके और ये लोग उसे एम्स का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर पैसा हड़प सके। पुलिस अन्य दोनो आरोपियों की भी तलाश कर रही है

rkpnews@somnath

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

7 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

8 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

9 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

9 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

9 hours ago