गड्डे में पैर फिसल जाने से चौदह वर्षीय बालक की डूब कर हुईं मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)।
पयागपुर विकास खण्ड क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा खजुरी में एक चौदह वर्षीय बालक की जल जीवन मिसन के अन्तर्गत बन रहे पानी टंकी के गड्ढे में पैर फिसल कर डूब जाने से मौत हो गयी।
जब इसकी सूचना घर वालो को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया और घर वालो ने बच्चे के पानी मे डूब कर मरने की सूचना तुरन्त स्थानीय थाना पयागपुर पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाकर और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वही ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी टंकी बनाने के लिए यह गड्ढा लगभग डेढ़ वर्ष पूर्ब खोदा गया था लेकिन आज तक इसका कार्य पूर्ण नहीं हो सका।
वही पूर्व प्रधान दिलीप सिंह ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत भी जनसुचना के माध्यम से की गई लेकिन अभी तक आधा अधूरा कार्य ज्यो का त्यों पड़ा हुआ है।
जिस गड्ढे में बच्चा डूब गया है इसकी गहराई लगभग 20 फ़ीट है,प्रधान रमेश ने बताया कि बॉउंड्री कर दी गई है लेकिन आज तक इसका गेट भी नहीं लगाया गया है, जिससे आज अंकित पुत्र सरयू जो अपनी बकरी हाँकने आया था और उसका पैर फिसल गया और इसी गड्ढे में गिर कर डूब गया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया: सपा लोहिया वाहिनी का भाजपा पर हमला, महंगाई-बेरोजगारी को लेकर जताई नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने शुक्रवार…

5 minutes ago

Gorakhpur News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, शाहपुर क्षेत्र में मचा हड़कंप

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज मामला…

17 minutes ago

Gorakhnath Temple: सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, चरण पखारकर कराया भोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर…

22 minutes ago

Ballia Murder Case: मक्का तोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में शुक्रवार…

27 minutes ago

UP Weather Alert: 38 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, तापमान में 4°C तक गिरावट

UP Weather Alert: लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली…

33 minutes ago

Lockdown in India: क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? हरदीप पुरी ने अफवाहों पर दिया बड़ा बयान

Lockdown in India: मिडिल ईस्ट में जारी संकट और बढ़ती तेल कीमतों के बीच भारत…

3 hours ago