बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार की शाम को बरहज नगरपालिका स्थित आश्रम के मैदान में दशहरे के मेला देखकर टेम्पो से घर जा रहे थे कि, बरहज कस्बा अंतर्गत लवरछी बाईपास पर पहुंचने पर टेंपो (आटो) को एक 22 चक्का टेलर संख्या-यूपी 52 बी टी -0181 ने शाम को ठोकर मार दिया। जिससे टेंपो में सवार संतोष तिवारी पुत्र ध्रुव देव तिवारी 57 वर्ष,निवासी ग्राम हरनौठा थाना बरहज जनपद देवरिया, हरेराम यादव पुत्र कुश यादव 54 वर्ष निवासी बड़का गांव थाना बरहज जनपद देवरिया, रूबी पुत्री द्वारिका गोड 29 वर्ष, ज्योति ज्योति पुत्री द्वारिका गोंड 25 वर्ष निवासी ग्राम महुई श्रीकांत थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया, गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस द्वारा चारों घायलों को सीएचसी बरहज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार कर सभी को जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया गया। जहां इलाज जारी है, ठोकर से हरेराम यादव का पैर टूट गया है तथा ध्रुव तिवारी को जबड़े में चोट लगी है तथा दोनों लड़कियां चोटिल है जिनका इलाज चल रहा है।
धार्मिक स्थलों से पहाड़ी सुकून तक बढ़ रहा सैलानियों का रुझान AI निर्मित लेखक :…
एसबीआई का बड़ा विजन: 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य, डिजिटल…
न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस और जर्मनी के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर तनाव…
पश्चिम बंगाल में भाजपा संगठन को धार देंगे नितिन नवीन, दो दिवसीय दौरे में मैराथन…
AI निर्मित झुग्गी बस्ती की समस्या से निकला बड़ा समाधान! 20 वर्षीय पीयूष ने बनाया…
जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा घोटाले में बड़ा एक्शन: तीन और अभ्यर्थी गिरफ्तार, अब तक 19 पर शिकंजा…