इन्डो नेपाल सीमा से चार बोरी चावल व बीस बोरी धान सहित दो बाइक बरामद ,तस्कर फरार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ0 कौस्तुभ के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अनुज कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को उ0नि0 रामरतन यादव मय हमराह का0 विश्वास यादव, का0 विनय चौहान, का0 मृत्युन्जय यादव व एसएसबी टीम जोगिया बारी के एसआई अमर सिंह,हे0का0 संकल्प दूबे, का0 मो0 हुसेन, का0 अमित कुमार के साथ संयुक्त अभियान अवैध तस्करी व रोकथाम परिवहन के क्रम में देखभाल क्षेत्र के ग्राम एकडेगवा में मौजूद रहे । मुखबिर द्वारा सूचना मिली की टोला बुढवा नदी घाट से कुछ व्यक्ति नदी पार कर तस्करी कर भारी मात्रा में धान नेपाल सीमा में भेज रहे है इस सूचना पर पुलिस व एसएसबी टीम द्वारा घेराबन्दी कर नदी के किनारे से दो अदद मोटर साइकिल क्रमश: यूपी56 एल 8983 टीबीएस विक्टर व यूपी55 डी 0950 सुपर स्पेलेन्डर व चार बोरी चावल तथा बीस बोरी धान बरामद किया गया। पुलिस की सक्रियता देख तस्कर नदी व इन्डो नेपाल सीमा का लाभ उठाकर मौके से भाग गये ।उक्त सभी बरामद माल को लावारिश हालत मे अन्तर्गत धारा 111 कस्टम अधिनियम बरामद की गयी जिसे आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर कस्टम कार्यालय नौतनवां भेजा गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

1 hour ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

2 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

2 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

2 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

2 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

2 hours ago