बालाजी लाॅन में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

महाराजगंज(राष्ट्र की परम्परा )। जनपद के बालाजी लॉन में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के क्रम में ही देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महापुरुषों को याद किया जा रहा है। महान बिरसा मुंडा न सिर्फ जनजातीय गौरव के प्रतीक हैं, बल्कि उनका बलिदान समस्त देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अल्प संसाधनों के बावजूद बेहद ताकतवर ब्रिटिश सत्ता को चुनौती दी। उनका त्याग और बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।
इस अवसर पर डीसी मनरेगा और जिला समाज कल्याण अधिकारी ने भी बिरसा मुंडा को याद किया।
इससे पूर्व सभी लोगों ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर झारखंड से बिरसा मुंडा के गांव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लोगों ने सीधा प्रसारण के माध्यम से सुना।

rkpnews@desk

Recent Posts

दत्तक ग्रहण अभिकरण में बच्चों के साथ मनाया गया उत्साहपूर्ण कार्यक्रम

सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने बच्चों को दुलारकर बढ़ाया उत्साह, उपहार व सामग्री वितरित कुशीनगर (राष्ट्र…

13 minutes ago

मनखोटही ताल पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने किया श्रमदान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला गंगा समिति एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार…

43 minutes ago

राज्यस्तरीय मॉक एक्सरसाइज में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारियां

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद की सभी तहसीलों में…

43 minutes ago

युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बनना होगा: डॉ. बलजीत

बीबीएयू में ‘युवा संवाद’ में नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण पर विद्यार्थियों से सीधा संवाद…

57 minutes ago

एसडीएम कोर्ट के बाहर महिलाओं से कथित अभद्रता, मुकदमा छोड़ने के दबाव का आरोप

कोर्ट में पैरवी करने पहुंचीं महिलाओं ने अखिलेश यादव पर रोकने व हाथापाई के प्रयास…

59 minutes ago

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

4 hours ago