धूमधाम से मनाई गई धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा के अध्यक्षता में, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के भारतेंदु सभागार कक्ष में बुधवार 15 नवम्बर 23 को जनजातीय गौरव दिवस एवं धरती आबा बिरसा मुण्डा की धूमधाम से जयंती मनाई गई । कार्यक्रम का शुभारंभ अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) रोशन लाल यादव,मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा तथा मंडल इंजीनियर(समान्य) पी0 पी0 कुजूर द्वरा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कर रेल कर्मचारियों को बिरसा मुण्डा से जुड़ी रोचक घटनाओं से परिचित कराया गया । इस कार्यक्रम में मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा, मंडल इंजीनियर(समान्य)पी0पी0कुजूर मुख्य हित निरीक्षक शिवेन्द्र सिंह,योगेश कुमार मल्ल, अजय तिवारी एवं भारी संख्या में जनजातीय कर्मचारी उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा ने बताया की भारत सरकार ने विगत वर्ष से जनजातीय नायक एवं स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुण्डा की जयंती को एक जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति के रूप में, जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाये जाने की शुरुआत की थी । बुधवार 15 नवंबर बिरसा मुंडा की जयंती है जिन्हें देश भर के जनजातीय समुदाय भगवान के रूप में सम्मान् देते हैं । बिरसा मुंडा देश के एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी,समाज सुधारक और जनजाति नायक थे,जिन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार की शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी और उन्होंने जनजातियों से विद्रोह का आवाहन किया तथा जनजाति आंदोलन को संगठित करने के साथ नेतृत्व प्रदान किया, उन्होंने जनजातियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों को समझने और एकता का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया । जनजाति स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने के लिए वाराणसी मंडल पर आज जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है । जनजातीय गौरव दिवस के राष्ट्रव्यापी समारोह में वाराणसी मंडल पर स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का योगदान विषय पर कर्मचारियों के बीच एक वाक एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । इस दौरान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की देश के लिए दिए गए बलिदान को रेखांकित करते हुए बिरसा मुण्डा एवं वीर जनजातीय नायकों के योगदान पर प्रकाश डाला गया । उक्त प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को मंडल इंजीनियर(समान्य) पी0 पी0 कुजूर ने प्रोत्साहन देते हुए अपने संबोधन में कहा कि बिरसा मुंडा देश के एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और श्रद्धेय जनजातीय नायक थे, जिन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार की शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी और अपने जीवनकाल में ही एक महान व्यक्ति बन गए। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों का सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा। बिरसा मुंडा का जीवन दर्शन हम सभी लोगों को एक सीख देता है, कि किस प्रकार से बिरसा मुंडा ने जनजातियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों को समझने और एकता का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस प्रकार के कार्यक्रमों से आने वाली पीढ़ियों को जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के देश के लिए दिए गए बलिदान की याद दिलाती रहेंगी, जिससे उनकी विरासत को आगे बढ़ाने और जनजातीय संस्कृति, कला व समृद्ध जनजातीय विरासत का संरक्षण करने के लिए आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। इस कार्यक्रम का संचालन मुख्य हित निरीक्षक शिवेन्द्र सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा ने किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

14 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

15 hours ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

15 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

15 hours ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

16 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…

16 hours ago