जिलाधिकारी के चालक व तहसीलदार के चौकीदार सहित चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)।  जिलाधिकारी के वाहन चालक, तहसीलदार के चौकीदार सहित चार लोगों के विरुद्ध कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने विवाहिता की हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। सभी आरोपी कोतवाली खलीलाबाद के तितौवा मुहल्ले के निवासी है।
मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के रामजानकी नगर, बशारतपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार साहनी पुत्र स्व० रामनरेश ने कोतवाली खलीलाबाद में दी गयी तहरीर में लिखा है कि उसने अपनी बहन रीता का विवाह वर्ष 2009 में तितौवा निवासी अरविंद कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद से की थी। जो खलीलाबाद के तहसीलदार के यहां चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं। शादी के कुछ दिन बाद से अरविंद, बहन को प्रताड़ित करने लगा। इसके बाद भी वह इनके पास ही रही। इसी बीच उनकी बहन व अरविंद से दो बेटे उत्कर्ष व उज्जवल पैदा हुए। इसके बाद अरविंद का अवैध संबंध उनके यहां के किसी कर्मचारी की लड़की से हो गया। उनकी बहन इसका विरोध करती रही। उनकी बहन ने अपने पति को कई बार इस लड़की के साथ देख लिया था।
इस विरोध करने के कारण अरविंद उनकी बहन को अक्सर मारने-पीटने लगे। अरविंद ने उनकी बहन के गले में फंदा लगाकर मारने की कोशिश कर चुका था। इसकी सूचना मार्च व अगस्त-2022 में मिलने पर वह अपनी बहन को लेकर अरविंद के विभाग के अधिकारियों को दी थी।
धर्मेद्र ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के पास भी बहन को लेकर गया था। साथ ही रजिस्ट्री के जरिये भी इसकी सूचना दी थी। उनका कहना अरविंद का बड़ा भाई जिलाधिकारी के चालक के पद पर कार्यरत है। इसके कारण कोई कार्रवाई नहीं की गयी और 07 अक्टूबर 2022 को सुबह लगभग 09:30 बजे उनकी बहन के हत्या की सूचना मिली। इस पर खलीलाबाद पहुंचा। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुटी थी। वहीं अरविंद व उसका भाई बेचन प्रसाद, इनके पिता द्वारिका प्रसाद, बेचन प्रसाद की पत्नी लालमती पहले से मौजूद थीं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तेल से पानी तक जंग का विस्तार: ईरान-इज़रायल संघर्ष ने बदली युद्ध की परिभाषा

वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…

9 hours ago

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

12 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

12 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

12 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

13 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

14 hours ago