महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। निचलौल थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदा गुलर भार में रविवार दोपहर करीब 12 बजे पिपरामिंट की टंकी फटने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा उस समय हुआ जब सुग्रीव 40 वर्ष अपनी पत्नी मेनका 36 वर्ष, पुत्र सूरज 10 वर्ष और किशन 17 वर्ष, पुत्र राजेश के साथ पिपरामिंट का तेल निकाल रहे थे। इस दौरान अचानक पुरानी टंकी फट गई, जिससे चारों लोग झुलस गये।
घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सूरज और किशन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज के लिए रेफर कर दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार टंकी काफी पुरानी थी और दबाव के चलते उसमें विस्फोट हो गया। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है और स्थानीय पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…
आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…
फोटो goo संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट को बड़ा संदेश: “माफी मांगने को तैयार हूं,…