बहराइच नहर में राहुल समेत 3 बालिकाओं की डूबने से मौत

सभी एक ही परिवार के, बच्चे, क्षेत्र में मातम

दोपहर में गर्मी से बचने के लिए गांव के पास स्थित नहर में नहाते समय हुई घटना

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में बुधवार को नहाने के लिए नहर में उतरे तीन बालिकाओं समेत चार डूब गए। चारो बच्चों के डूबकर मौत हो गयी खबर को सुनते ही क्षेत्र में मातम पसर गया जबकि एक किशोरी लापता है की खबर मिलती रही जबकि काफी मशक्कत के बाद उसकी भी बॉडी बरामद हो गयी। दोपहर में गर्मी से बचने के लिए गांव के पास स्थित नहर में बच्चों के नहाते समय यह घटना हुई। हादसे से गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
ज्ञात हो कि जिले के कोतवाली नानपारा अंतर्गत गिरधरपुर गांव के पास से सरयू नहर गुजरती है। इस समय नहर में पानी का तेज बहाव है। गांव के हम उम्र के बच्चे बुधवार को दोपहर में नहर में उतर कर स्नान कर रहे थे। स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से सभी डूब गए। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े लेकिन तब तक बालिकाओं समेत तीन की पानी में डूब कर मौत हो गई। जबकि एक किशोरी तेज बहाव में बह गई है, उसकी तलाश होती रही समाचार लिखे जाने तक उसकी भी लाश बरामद हो गयी है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत गिरधरपुर गांव के निकट स्थित नहर में इस समय पानी चल रहा है। दोपहर में गर्मी अधिक होने पर गांव निवासी 12 वर्षीय आंचल पुत्री शोभाराम, 10 वर्षीय चोइनी पुत्री श्रवण, 13 वर्षीय राहुल पुत्र सागर और 14 वर्षीय माही पुत्र सदबरन नहाने के लिए इस नहर में उतर गए। जब सभी स्नान कर रहे थे, इसी दौरान स्नान करते समय पैर फिसलने से सभी बच्चे गहरे पानी में चले गए। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की तो नहर के निकट बच्चों के कपड़े और चप्पल मिले।
ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से की मदद से नहर से आंचल, चोईनी और राहुल के साथ माही का शव भी बरामद कर लिया गया।
घटना की सूचना पर उप जिलाधिकारी अश्विनी पांडेय, क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय और प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह तथा तहसीलदार गांव पहुंचे हैं। सभी ने जांच कर ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। कोतवाल ने बताया कि चारो बच्चों की डूबकर मौत हुई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

23 minutes ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

40 minutes ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

51 minutes ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

58 minutes ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

2 hours ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

2 hours ago