अयोध्या मे चांस पर डाँस करनेवाली चार महिला सिपाही हुई लाइन हाजिर

भोजपुरी गीत पतली कमरिया पर नाच रही थी महिला सिपाही

वीडियो वायरल होते ही चारो हुई लाइन हाजिर

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)
अयोध्या में राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात चार महिला सिपाहियों द्वारा डांस का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। चारों सिपाहियों ने ड्यूटी के दौरान भोजपुरी गाने ‘पतली कमरिया मोरी… हाय हाय हाय’ गाने पर वीडियो बनाई थी, जो कि वायरल हो गई।
इस दौरान एक सिपाही डांस कर रही थी, जबकि दो उसे प्रोत्साहित कर रही थीं और एक वीडियो बना रही थी। मामले की जानकारी होते ही अयोध्या के एसएसपी मुनिराज ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। जिन महिला सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है, उनमें कविता पटेल, कामिनी कुशवाहा, कशिश साहनी व संध्या सिंह हैं।
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तीव्र गति से किया जा रहा है जिसे देखते हुए सुरक्षा के बेहद कड़े प्रबंध किए गए हैं। यहां पर हर समय भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहता है। इन सिपाहियों का हंसी मजाक बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। चारों महिला सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अभी छह दिसंबर को नगर के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात थे। हालांकि, यहां पर अब हालात बिल्कुल शांत हैं। नगर में आनेजाने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जाती है। वहीं, क्रिसमस और न्यू ईयर को देखते हुए पुलिसकर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago