अभियोजन की मासिक तथा नगर निकाय चुनाव की तैयारी के दृष्टिगत क़ानून व्यवस्था की बैठक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l अभियोजन की मासिक समीक्षा बैठक तथा आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारी के दृष्टिगत कानून व्यवस्था की बैठक, जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
अभियोजन संबंधित बैठक में जिलाधिकारी ने पॉस्को, आर्म्स एक्ट, एससी एसटी एक्ट के लंबित मामलों के संदर्भ में जानकारी ली तथा सभी लंबित मामलों का समय से निस्तारण हेतु निर्देश दिया।
स्थानीय नगर निकाय निर्वाचन की तैयारी के दृष्टिगत, बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने चुनाव हेतु अग्रिम तैयारियों के बारे में बताया। उनके द्वारा बताया गया कि, सभी संवेदनशील, अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर ली गई है, वहां पुलिस के द्वारा भ्रमण कर लिया गया है तथा निरोधात्मक कार्रवाई के तहत संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर लिया गया है, शस्त्र को जमा करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस क्रम में सभी संवेदनशील अतिसंवेदनशील क्षेत्रों के क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों से भी जानकारी प्राप्त की गई व चुनाव तैयारियों के दृष्टिगत पोलिंग पार्टी की रवानगी से लेकर अन्य सुरक्षा व्यवस्था के संदर्भ में सभी उप जिलाधिकारी को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने आगामी चुनाव तैयारियों के दृष्टिगत, मतदान केंद्र व मतगणना स्थल की आधारभूत संरचना को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी हर केंद्र का संयुक्त रूप से निरीक्षण करें । आधारभूत चीजें यथा मतदान/ मतगणना केंद्रों पर टेबल, फर्नीचर, व अन्य चीजों की कमी को दूर करें। उन्होनें कहा कि यह ध्यान रखा जाए कि मतदान केंद्र और मतगणना केंद्र के आसपास किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यालय ना हो। सभी जोनल सेक्टर ऑफिसर्स भी सभी केंद्रों का निरीक्षण करें।
जिलाधिकारी ने शराब तस्करी व अवैध खनन के मामले में पुलिस व प्रशासन को सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि, चुनाव की तैयारी अग्रिम रूप से हो, सभी मतदान/मतगणना केंद्र आस पास क्षेत्र में जाकर उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से उस जगह की संवेदनशीलता के बारे में पता करें।
बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने सभी संबंधित उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी को केंद्रों का भ्रमण करके शांतिपूर्ण माहौल बनाने का निर्देश दिया। उन्होनें कहा कि थाने के स्तर पर ऐसे लोगों का चिन्हांकन करें, जो चुनाव प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। सभी क्षेत्रों में आर्म्स का एकत्रीकरण किया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, समस्त उपजिलाधिकारीगण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण व समस्त थाना प्रभारी तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

50 minutes ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

59 minutes ago

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

2 hours ago