महिला कांस्टेबल के साथ इंस्पेक्टर ने की बदसलूकी

एसपी के पास पहुंची महिला सिपाही, इंस्पेक्टर निलम्बित

बागपत (राष्ट्र की परम्परा)
बागपत जिले में एक थानेदार इश्क के खेल मे उस समय फेल हो गया, जब थानेदार ने महिला सिपाही को आई लव यू कह दिया, तब महिला सिपाही ने कोतवाल के इस बदसलूकी की शिकायत अपने आला अधिकारी से कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है।
खेकड़ा कोतवाली में तैनात रहे इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार त्यागी पर आरोप लगा है कि, उन्होंने साथी महिला सिपाही के साथ बदसलूकी की। इंस्पेक्टर ने महिला सिपाही को आई लव यू बोल दिया। महिला सिपाही ने जब इसका विरोध किया तो इंस्पेक्टर ने आपा खोकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे। इस पर महिला सिपाही भी भड़क वह भी हंगामा शुरू कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत भी की है। सीओ लाइन को जांच सौंपी गई। महिला पुलिसकर्मियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया। साथ ही विभागीय करवाई के लिए सीओ लाइन को जांच सौंपी गई। खेकड़ा थाने की महिला पुलिसकर्मियों ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी के खिलाफ, एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उन्होंने इंस्पेक्टर डीके त्यागी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगाए। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि,प्रथम द्रष्टया आरोप प्रमाणित पाए गए। सीओ खेकड़ा की जांच रिपोर्ट में भी आरोप प्रमाणित पाए गए। जिस पर इंस्पेक्टर डीके त्यागी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जांच के लिए शिकायत समिति का गठन किया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago