सहारनपुर से सीतापुर तक की पद यात्रा में अल्पस्यंखक कांग्रेस शामिल होगी- शाहनवाज़ आलम

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की मेरठ में हुई बैठक

लखनऊ ( राष्ट्र की परम्परा)
13 दिसम्बर से सहारनपुर से सीतापुर तक यूपी कांग्रेस द्वारा निकाले जाने वाली पदयात्रा में अल्पसंख्यक कांग्रेस पूरी ताक़त से शामिल होगी। यह यात्रा 2024 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनवाने में अहम भूमिका अदा करेगी। ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने मेरठ कांग्रेस कार्यालय पर, पश्चमी उत्तर प्रदेश के ज़िला व शहर अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों की तैयारी बैठक में कहीं।
शाहनवाज़ आलम ने कहा कि जिन ज़िलों से यात्रा नहीं गुजरेगी वहाँ के पदाधिकारी पूरी यात्रा में चलेंगे। इस दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा यात्रा के उद्देश्यों पर केंद्रित पर्चा लाने पर भी सहमति बनी। पूरी यात्रा में अल्पसंख्यक कांग्रेस की तरफ से
समनव्य समिति बनाने का भी निर्णय लिया गया जिसमें हर ज़िले पर एक प्रदेश उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी होगी।
शाहनवाज़ आलम ने कहा कि मोदी सरकार जिस तरीके से अपने राजनीतिक हितों के अनुरूप फैसले हासिल कर ले रही है, और जिस तरीके से चुनाव आयोग को सरकार के मातहत लाने की कोशिश हो रही है उससे आगामी चुनाव देश के लिए आखिरी भी साबित हो सकता है। मोदी सरकार जैसी स्थिति बनाने की तरफ बढ़ रही है उसमें सबसे ज़्यादा नुकसान अल्पसंख्यक और दलित वर्ग को ही होगा। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस के कार्यकर्ता मुस्लिम और दलित बहुल मुहल्लों में लोगों को बतायेंगे कि प्रदेश में मुसलमानों की आबादी 20 फीसदी है, और दलितों की आबादी 21 फीसदी है। ये दोनों मिलकर ही 41 फीसदी हो जाते हैं। जबकि भाजपा 2014 में 31 फीसदी और 2019 में 37 फीसदी वोट पायी थी। अगर ये दोनों वोट बैंक एक साथ आ जाते हैं तो हम आसानी से भाजपा को हरा देंगे।
बैठक में अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्षगण ख़ालिद मोहम्मद खान, अनवर अनीस, वसी अहमद रिज़वी, मुनीर अकबर, हुमायूँ बेग अपने प्रभार छेत्र के पदाधिकारियों के साथ मौजूद रहे। संचालन मेरठ शहर अध्यक्ष मोहम्मद ज़ामिन ने किया।

rkpshomnath

Recent Posts

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

2 hours ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

2 hours ago

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

3 hours ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

4 hours ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

4 hours ago