बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी अकादमिक भवन में कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पांडेय ने वाग्देवी सरस्वती और जननायक चंद्रशेखर जी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर चार दिवसीय दीक्षोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कुलपति ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह सबसे बड़ा उत्सव होता है। इस उत्सव में छात्र और प्राध्यापक सभी उत्साह पूर्वक सम्मिलित हो। विश्वविद्यालय की गरिमा और मान में वृद्धि करें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय आप लोगों के ज्ञान चिंतन और उच्च चरित्र से आगे बढ़ेगा। उपस्थित लोगों का स्वागत शैक्षणिक निदेशक डॉ. पुष्पा मिश्रा ने किया। संचालन डॉ. अभिषेक मिश्र ने किया।
दूसरे सत्र में ‘जल संरक्षण’ और ‘जल संवर्धन’ में बलिया के लोगों और प्रशासन की भूमिका शीर्षक निबंध लेखन तथा ‘शरद ऋतु’ शीर्षक काव्य लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिताओं का संयोजन डॉ. अभिषेक मिश्र, डॉ. छबीलाल, डॉ. मनोज कुमार ने किया। डॉ. सरिता पाण्डेय, डॉ. रजनीश चौबे और डॉ. प्रवीण यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर दीक्षोत्सव कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. अजय कुमार चौबे, डॉ. विनीत सिंह, डॉ. रूबी, डॉ. संजीव कुमार सहित प्राध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसके साथ-साथ विश्वविद्यालय परिषद द्वारा बलिया के ग्रामीण अंचल की महिलाओं के कौशल विकास हेतु 15 दिवसीय बेसिक अकाउंटिंग कोर्स का उद्घाटन भी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम के तहत ग्रामीण अंचल की महिलाओं को अकाउंटिंग के बेसिक जानकारियों के साथ-साथ कंप्यूटर का परीक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम को समाजकार्य विभाग, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और वाणिज्य विभाग मिलकर आयोजित कर रहा है।
BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का दम, मोदी की 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकों…
बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…
चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…
निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…
देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…