पुलिस मुठभेड़ में युवती सहित 25 हजार इनामी के चार अपराधी गिरफ्तार बाकी हुए फरार

लूट की कई घटना में थे वांछित गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार का रखा गया था इनाम

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
आखिरकार गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 25 हजार ईनाम घोषित लुटेरों का, शनिवार की सुबह बरदह थाना क्षेत्र में पुलिस से सामना हो ही गया।
फिर क्या दोनों तरफ से हुई फायरिंग में ईनामी अपराधी के पैर में दो गोलियां तो लगीं मगर इस मुठभेड़ मे पुलिस बाल बाल बच गयी और घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है।
वहीं इस गिरोह में शामिल गोरखपुर जनपद निवासी युवती, समेत तीन अन्य अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। पकड़े गए लोगों के कब्जे से पुलिस ने लूट की तीन बाइक, दो अवैध असलहे, चार जिन्दा कारतूस व तीन खोखा कारतूस, दो आभूषण व 15500 रूपये बरामद किया है। बताते हैं कि बरदह थाना क्षेत्र के गोड़हरा बाजार के समीप बीते 29 नवम्बर को बाइक सवार दो बदमाशों ने स्थानीय बेला खास गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने दोस्त के साथ आए गाजियाबाद निवासी अनुज चौधरी को गोली मारकर सोने की चेन व अंगूठी छीनने की वारदात हुई थी। दुर्घटना के वक्त घायल अनुज चौधरी अपने दोस्त मोहित के साथ गोड़हरा बाजार, निवासी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। पुलिस विवेचना में बरदह थाना क्षेत्र के ईरनी ग्राम निवासी दीपक राजभर पुत्र अरविन्द राजभर का नाम प्रकाश में आया। लूट की घटना को उसने अपने साथी के साथ अंजाम दिया था। वांछित अपराधी पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
शनिवार की सुबह पुलिस व ईनाम घोषित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गयी, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर व पिंडी में दो लगी है। जिला अस्पताल में घायल बदमाश का इलाज चल रहा है। बताते हैं कि पुलिस द्वारा बीते शुक्रवार को घटना में संलिप्त कुलदीप उर्फ कवलदीप पुत्र दयाराम निवासी ग्राम भरथीपुर थाना तरवां व अंशिका पुत्री मोलई यादव निवासी मानिकपुर थाना गोला जनपद गोरखपुर को बरदह थाना क्षेत्र के भीरा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान इनके साथी दीपक यादव व दीपक राजभर भागने में कामयाब रहे। पूछताछ के दौरान पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि इन लोगो का एक गैंग है जो योजना बनाकर लूट,चोरी, चौन छिनैती आदि करते हैं। गिरफ्तारी के समय गिरोह में शामिल आधा दर्जन लोग आये थे। एक बाइक पर कुलदीप और अंशिका बैठे थे जबकि दूसरी बाइक पर दीपक यादव व दीपक राजभर बैठे थे, जो पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गये। तीसरी मोटर साइकिल से गिरोह के दिनेश कुमार पुत्र गनेश कुमार निवासी भरथीपुर थाना तरवां तथा वंदना पत्नी राहुल यादव निवासी मुसेपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ थे जो देवगांव की तरफ कुछ सामान बेचने व घटना कारित करने हेतु रेकी करने गये थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर गिरफ्तार कुलदीप द्वारा बताया गया कि हमारी गैंग कई वर्षों से लूट, हत्या, डकैती, चोरी आदि घटनाएं जिले के अलावा जौनपुर, गाजीपुर आदि जनपदों में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। लगातार घटना कारित कर रहे है। दिनांक 13 अगस्त को जिवली बाईपास पर कुलदीप व दीपक यादव , दीपक राजभर एवं देवगांव का रहने वाले आसिफ ने जगदीश यादव निवासी चौकी पिलखुवा को गोली मारकर चेन लूटे थे। कुलदीप के पास से बरामद नगदी इसी घटना में लूटी चेन के बिक्री का पैसा बरामद चेन बीते 29 नवंबर गोड़हरा बाजार के समीप गोली मारकर लूटी गयी थी। बरामद मोटर साइकिल अपाचे दीपक राजभर निवासी ग्राम ईरनी थाना क्षेत्र बरदह की है। इसके अलावा इनके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जनपद गाजीपुर के थाना बहरियाबाद, कासिमाबाद थाना क्षेत्रो में तथा जौनपुर के थाना खेतासराय व चन्दवक एवं थाना देवगांव में लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देना बताया गया है। ये अपराधी महिला सदस्यों को अपने गैंग में इसलिए शामिल करते थे ताकि घटना के बाद महिला सदस्य को लूटी गयी सम्पत्ति व असलहा दे देते थे जिससे पुलिस की सक्रियता में भी उनपर कोई शक न करें और वे आसानी से निकल सकें। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं। इस मामले में फरार चल रहे दीपक यादव पुत्र नरेश यादव निवासी वीरपुर मालपार थाना मेंहनगर के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती इत्यादि के विभिन्न जनपदों में कुल 19 से अधिक मुकदमें दर्ज है। इसमें गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र में लूट करते समय दम्पत्ति का डबल मर्डर भी शामिल है। गिरफ्तार बदमाशों में दिनेश पुत्र गणेश निवासी भरथीपुर, थाना तरवां को शनिवार की सुबह देवगांव क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया जबकि दीपक राजभर निवासी ग्राम ईरनी थाना क्षेत्र बरदह मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ है। वहीं शुक्रवार को कुलदीप उर्फ कवलदीप यादव व गिरोह की महिला सदस्य अंशिका की गिरफ्तारी हुई थी।

rkpshomnath

Recent Posts

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

4 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

4 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

4 hours ago

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

6 hours ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

6 hours ago