ब्राम्हण समाज को जागने जरूरत है

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा) बीएसएसप परशुराम सेना की संगठनात्मक बैठक कोपागंज के गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं अजीत कुमार पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश महामंत्री रवि मिश्रा मौजूद रहें। बैठक में संगठन विस्तार के क्रम में नितिन चौबे उर्फ़ चमचम चौबे को वाराणसी मण्डल का मण्डल अध्यक्ष व राजेश पाण्डेय को आजमगढ़ मण्डल का अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही मऊ जनपद की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करके प्रवीण त्रिपाठी को जिला अध्यक्ष ब्राह्मण मानस शांडिल्य को जिला उपाध्यक्ष मुनिंद्र मिश्र को जिला महामंत्री देव भूषण पाण्डेय को जिला मंत्री, आलोक तिवारी को मु०बाद गोहना का तहसील अध्यक्ष बनाया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार पाण्डेय ने कहा की ब्राह्मण समाज के लोगों को अब जागरूक होने की आवश्यकता है नहीं तो अब ब्राह्मण विरोधी ताकतों देश में इतनी प्रखर हो रहीं हैं की जेएनयू जैसी घटनाएं अब आम हो गई हैं। हर कोई मुँह उठाए ब्राह्मणवाद का विरोध करने में लगा है। पर ऐसे अराजकतत्वों को ये पता नहीं है की जिस दिन ब्राह्मण समाज का एक भी परशुराम जग गया तो ऐसे लोगों को भागने के लिए देश में जगह कम पड़ जाएगी वहीं प्रदेश महामंत्री रवि मिश्र ने कहा की हमारे समाज को शिक्षा संस्कार और रोजगार के क्षेत्र में मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता है। इस मौके पर परशुराम सेना जनपद मऊ के जिला प्रभारी प्रेम प्रतीक दुबे, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ममता पाण्डेय, जिला प्रमुख सचिव पंकज तिवारी, जिला सह संयोजक राजेश मिश्र, जिला संरक्षक अमरेश मिश्र, जिला प्रमुख सचिव पंकज तिवारी, मधुबन तहसील अध्यक्ष राज पाण्डेय, राजीव पाण्डेय, गिरीश तिवारी, कृष्णदेव पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, अरविंद मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मुख्यमंत्री योगी ने जिस बाबा बैजूनाथ धाम में की थी पूजा, उसी प्राचीन मंदिर का पिछला हिस्सा ढहा

300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…

8 hours ago

31 अगस्त तक ढाबों, होटलों और ईंट-भट्ठों पर चलेगा बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान

डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…

8 hours ago

हार्ट अटैक से कलेक्ट्रेट कर्मी सतेन्द्र कुमार सिंह का निधन

शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…

8 hours ago

कमिश्नरी में ‘शान’ के नाम पर अराजक पार्किंग नियमों को ठेंगा दिखाते वाहन चाल

अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…

9 hours ago

जनता दर्शन में दिखी मानवीय संवेदना

डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…

9 hours ago

देवरिया: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर देवरहवा बाबा आश्रम में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…

18 hours ago