जीवन के तीन प्रहर बीते,
बस एक प्रहर ही बाकी है,
तीन आश्रम बीत चुके,
अब सन्यासी जीवन बाक़ी है।
बृह्मचर्य, गृहस्थ रहकर ही,
वानप्रस्थ भी भोग चुके,
यूँ तो पुरुषार्थ किये होंगे,
पर मोक्ष तो मिलना बाक़ी है ।
धर्म, अर्थ, काम में फँसकर,
कैसे जीवन निकल गया,
माया- मोह की चका-चौंध में,
जीवन हाथों से फिसल गया।
भौतिकता की ख़ातिर सब
कुछ पाने की अभिलाषा,
पाया भी सब कुछ जीवन में,
पर लिप्सायें तो बाकी हैं।
दुनिया को हम क्या दे पाये,
दुनिया से हमने क्या पाया,
गुणा- भाग सब करके देखा,
यह लेखा – जोखा बाक़ी है।
मोक्ष प्राप्ति की ख्वाहिश में,
बस मुट्ठी ख़ाली खुली रही,
दुनिया से नाता कैसा है,
ये गणना भी बाकी है ।
यादें बीते पल की आयें,
इस भाग-दौड़ के चक्कर में,
वर्तमान का होश नहीं,
संतोष कहाँ कोई मन में ।
हानि-लाभ व यश-अपयश,
ईश्वर के हाथ में होते हैं,
जीवन की गति- नियति यही है,
पर संतोष तो पाना बाक़ी है।
यूं ही शायद जीवन बीते,
अंतिम क्षण यूं ही आएगा,
अंतर्मन में है छिपा यही,
इस प्रश्न का उत्तर बाक़ी है।
मेरा तेरा करते करते,
अपनी ख़ुशियाँ अपने सपने,
मेरे बच्चे, मेरे अपने,
‘आदित्य’ ये जीवन साक्षी है ।
दर्द दूसरों का देख सके,
आंखों में आँसू आए कभी ?
अंधकार मिट जाये जब,
बस यही चुनौती बाक़ी है।
शाम ढले, तो ढले मगर,
दूर कहीं उस बस्ती में,
अंधकार छाने से पहले
रोशनी जलाना बाकी है।
तीन प्रहर यूँ बीत गये,
बस एक प्रहर ही बाकी है,
सारा जीवन ही यूँ बीता,
पर मोक्ष का मिलना बाकी है।
•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…
श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…
IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…