गोकशी करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस ने तमंचा,बोलेरो, गाय काटने का उपकरण बरामद किया

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
गंभीरपुर पुलिस ने शुक्रवार की भोर मे हुई मुठभेड़ मे गोकशी करने वाले 04 अभियुक्तो को नाजायज तमंचा, कारतूस, गाय काटने के उपकरण व एक बोलेरो गाड़ी सहित भारी मात्रा मे गोमांश बरामद की। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को थानाध्यक्ष गम्भीरपर विजय प्रकाश मौर्य मय हमराह क्षेत्र मे संदिग्ध व्यक्ति / वाहन अम्बेडकर जयंती पर मूर्ति चेकिंग मे कस्बा बिन्द्राबाजार में मौजूद थे कि, मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मगराँवा मे कब्रिस्तान के बगल सिवान में कुछ लोग मिलकर गाय काटकर गोमांस को बेच रहे है। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष गम्भीरपुर हमराहियों के साथ तत्काल ग्राम मगराँवा कब्रिस्तान के पास पहुँचे कि वहां पर मौजूद अभियुक्त अपने आप को पुलिस से घिरा देख ललकारते हुए भागने लगे, पुलिस जब घेराबंदी शुरू की तो पुलिस पर फायर झोक दिया जिससे पुलिस बाल बाल बच गई और कब्रिस्तान के आगे सिवान मे भाग रहे ताबिश 21 वर्ष पुत्र सालिम, इश्तियाक 40 वर्ष पुत्र तैयब, अबू फैज 32 वर्ष पुत्र मोहम्मद यूसुफ व अरमान 24 वर्ष पुत्र अल्ताफ को दौड़ा कर पुलिस ने पकड़ लिया। सभी आरोपी मंगरावां इस्लामपुरा थाना गंभीरपुर के निवासी हैं। मौके पर 1 कुन्तल 35 किलो गोमांश बरामद हुआ तथा उनके पास से एक कट्टा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा गाय काटने के उपकरण एक चापड़ लोहे का, दो चाकू व एक ठीहा लकड़ी का बरामद हुआ। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपनी गलती की मांफी मागते हुए सभी ने एक स्वर मे बताया कि हम लोग गाय को काट कर उसका माँस आस पास के गाँवो मे गाड़ी से ले जाकर बेचते है, और उससे जो पैसा मिलता है उससे अपने व अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते है।चारों अभियुक्तों को न्यायालय भेजा दिया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

2 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

3 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

3 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

3 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

4 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

4 hours ago