प्रधानमंत्री सड़क योजना का शिलान्यास

पूरे देश में सरकार बिछा रही सड़को का जाल – रविंद्र कुशवाहा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) विधानसभा सलेमपुर में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत महदहा से मुजुरी मार्ग,सलेमपुर से चेरो,गुठनी वाया कुन्डौली से डुमरी वाया खरवनिया पाण्डेय,लार चुनकी रामनगर से मटियरा जगदीश डोगारी राजमल एवं लार भाटपाररानी रोड से परासी चकलार तक के सड़को का शिलान्यास सांसद रविन्दर कुशवाहा के कर कमलो द्वारा एवं राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुईं। महदहा चौराहे पर हुए कार्यक्रम में सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों,नौजवानों और आम लोगो के उत्थान के लिए निरन्तर प्रयासरत है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से लम्बे समय से जिन सड़को का निर्माण नही हुआ था। जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।लोग लम्बे समय से इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे।
अब सड़क निर्माण हो जाने से लोगो को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
प्रधानमंत्री मोदी जी लगातार ग्रामीण क्षेत्रो के विकास के लिए एक नया आयाम स्थापित कर रहे है।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांवो को कस्बो और शहरों से जोड़ा जा रहा है।
गरीबो को मुफ्त इलाज,मुफ्त राशन,मुफ्त शिक्षा की सुविधा दी जा रही है।
हर घर तक बिजली और शुद्ध पीने का पानी पहुँचाया जा रहा है।
भाजपा सरकार ने आम लोगो की परेशानियों को जाना है। हर तरफ चहुमुंखी विकास हो रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पण्डित गिरीश चन्द्र तिवारी ने भी सरकार की योजनाओं का बखान किया।
उक्त कार्यक्रम को अशोक पाण्डेय,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,कन्हैया लाल जायसवाल,अमरेश सिंह बबलू,अमित सिंह बबलू,सन्दीप सिंह,राजू पहाड़ी,रविन्द्र श्रीवास्तव,अमरनाथ सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन धनञ्जय चतुर्वेदी ने किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

3 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

4 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

4 hours ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

4 hours ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

4 hours ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

4 hours ago