पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में पूर्व सैनिकों ने फूंका पुतला,मुर्दाबाद के लगाये नारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ देश भर में आतंकवादियों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। नौतनवां नगर स्थित गांधी चौक पर भूतपूर्व सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गये लोगों के समर्थन में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला भी फूंका। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष नर बहादुर राना एवं पूर्व सैनिकों ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी की घटना बेहद ही कायराना और शर्मनाक है। इस घटना की घोर निंदा करते है।देश के गृहमंत्री और प्रधानमंत्री से हम सभी अपील करते हैं कि एक बार फिर से आतंकवादियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की जाए और उन्हें सबक सिखाया जाए ताकि इस तरह की कायराना हरकत आतंकवादी फिर से न करने पायें। इस दौरान डमरू बहादुर गुरुंग, मोहन थापा, श्याम किशोर थापा, अजय राना, रामकुमार थापा, ओम बहादुर थापा, रीखीराम थापा सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

3 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

3 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

3 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

3 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

3 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

3 hours ago