लाखों रुपए गबन करने के आरोप में एस एन सी के पूर्व प्रधानाचार्य हुए गिरफ्तार

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
जनपद शहर कोतवाली पुलिस ने शिबली इण्टर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्रधानाचार्य के ऊपर अवैधानिक तरीके से करोड़ों रूपये की वसूली करने और गबन करने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार प्रबंध समिति शिब्ली नेशनल इण्टर कालेज के प्रबन्धक महफूजुर्रहमान बेग पुत्र स्व0 अबुल जैश बेग निवासी ग्राम व पोस्ट अंजानशहीद, थाना जीयनपुर आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि, पूर्व प्रधानाचार्य निसार अहमद पुत्र स्व0 इकबाल अहमद ग्राम व पोस्ट जमीन रसूलपुर थाना रौनापार, पूर्व प्रबन्धक अब्दुल कय्यूम पुत्र स्व0 कवी अहमद ग्राम व पोस्ट बीनापारा थाना सरायमीर द्वारा संस्थागत अंग्रेजी माध्यम के छात्रों को बिना किसी मान्यता के ही वित्तविहीन का छात्र बनाकर अवैधानिक तरीके से रु0 12247036.00 (एक करोड़ बाइस लाख सैतालीस हजार छत्तीस मात्र) अतिरिक्त वसूल किये जाने तथा उक्त वसूली गयी धनराशि किसी भी खाते में जमा न कर गबन कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
6 नवम्बर को उप निरीक्षक उमेशचन्द्र यादव ने अपने हमराहियों सहित उक्त मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त निसार अहमद पुत्र स्व0 इकबाल अहमद को उनके ससुर फैयाज अहमद के घर मोहल्ला जालंधरी से समय 9.15 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मैं शिब्ली नेशनल इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत था। अब सेवा निवृत्त हो चुका हूँ। सत्र 2019-2020 व 2020-21 में कक्षा 6-12 तक के संस्थागत विद्यालय के अंग्रेजी माध्यम के छात्रों से वित्त विहिन का छात्र बनाकर निर्धारित फीस से अधिक फीस अनुचित लाभ कमाने के आशय से वसूला गया था। जिसे मेरे अथवा प्रबंधक अब्दुल कय्यूम द्वारा खाते में जमा नहीं किया गया। जब जांच के बाद अधिकारीगण द्वारा जमा करने के लिए कहा गया तो हम लोगों नें कूट रचित दस्तावेज के आधार पर आडिट रिपोर्ट तैयार कराया।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

2 hours ago

पहले बेटे को मारी गोली, फिर पिता को बनाया निशाना! यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर डबल मर्डर से सनसनी

फोटो AI निर्मित मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा से सटे गांव अबदीपुर में…

7 hours ago

ठंड ने बदला यूपी का मिजाज, 25 नवंबर से और गिरेगा पारा? कोहरे में सफर करने वालों के लिए अलर्ट

यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी! देवरिया-गोरखपुर समेत इन इलाकों में बढ़ेगी…

8 hours ago

सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! भाव क्यों गिर रहे हैं, क्या अभी खरीदें या करें इंतजार?

सोने की कीमतों में भारी गिरावट! क्या PM मोदी की अपील का असर या डॉलर…

8 hours ago

कमान संभालते ही एक्शन में पोस्टमास्टर

₹187.42 करोड़ के लक्ष्य पर फोकस! अक्टूबर तक ₹87 करोड़ का राजस्व, पिछले साल से…

9 hours ago

दुनिया को युद्ध नहीं, गुरु नानक की शिक्षाओं की जरूरत क्यों? पढ़िए व्यापक विश्लेषण

स्वर्ण मंदिर से अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तक प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश; गुरु…

18 hours ago