24 नवंबर को जिला मुख्यालय पर रसोईया संघ का होगा विशाल धरना
सात माह से मानदेय न मिलने से क्षुब्ध रसोईया
महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां ब्लाक मुख्यालय पर रसोईयों ने एक दिवसीय बैठक कर आगामी 24 नवम्बर को जिला मुख्यालय पर होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन करने को लेकर लोगों ने बनाई रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रसोइया संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामलाल ने कहा कि रसोइया के साथ हो रहे उत्पीड़न व मानदेय को लेकर रसोइया संघ आगामी 24 नवम्बर को विशाल धरना प्रदर्शन करने को बाध्य है। वही जिला संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद ने रसोइयों को संबोधित करते हुए कहा कि रसोइयों का मानदेय विगत सात माह से नहीं मिला है जिससे रसोइया भुखमरी के कगार पर हैं ऐसे में आगामी 24 नवम्बर को सभी रसोइया महराजगंज जिला मुख्यालय पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से धरने को सफल बनाने में सहयोग करें।
इस दौरान सीमिरती, गीता, लाल कुमारी, विद्या,गुंजा,मनभावना, सुमन ,निर्मला, शारदा देवी, कुशुम, निशा, आरती सहित तमाम रसोइया मौजूद रहीं।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…
फोटो AI निर्मित मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा से सटे गांव अबदीपुर में…
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी! देवरिया-गोरखपुर समेत इन इलाकों में बढ़ेगी…
सोने की कीमतों में भारी गिरावट! क्या PM मोदी की अपील का असर या डॉलर…
₹187.42 करोड़ के लक्ष्य पर फोकस! अक्टूबर तक ₹87 करोड़ का राजस्व, पिछले साल से…
स्वर्ण मंदिर से अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तक प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश; गुरु…