आरएसएस के पूर्व प्रांत प्रचारक बालकृष्ण त्रिपाठी का निधन

मुख्यमंत्री सहित अनेक गणमान्य जनों दी श्रद्धांजलि

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख एवं अवध प्रांत के पूर्व प्रांत प्रचारक बालकृष्ण त्रिपाठी (87) का निधन मंगलवार प्रात: राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान, लखनऊ में हो गया।
स्व. बालकृष्ण का पार्थिव शरीर अन्तिम दर्शन हेतु भारती भवन, लखनऊ में दोपहर पूर्व तक रहा। जिसके पश्चात अन्तिम संस्कार हेतु पार्थिव कानपुर के रवाना हुआ। उनका अंतिम संस्कार अपराह्न 03:00 बजे गंगा तट के भैरों घाट, कानपुर में होगा।
कानपुर देहात के तहसील बिल्हौर के विकासखंड शिवराजपुर ग्राम कंठीपुर के स्व. मन्नूलाल त्रिपाठी के द्वितीय सुपुत्र बालकृष्ण जन्म 05 मार्च 1937 में हुआ था। माता स्व. शान्ति देवी थी। स्व. बालकृष्ण जी 5 भाईयों में से दूसरे क्रम पर थे।
डीएवी कालेज कानपुर से एम.काम. की शिक्षा पूरी करने के बाद कानपुर के एर्गन मिल में सेवारत हो गए। इसी बीच कानपुर के तत्कालीन विभाग प्रचारक स्व. अशोक सिंहल जी की प्रेरणा से नौकरी छोड़कर सन 1962 में संघ के प्रचारक बन गए। अपने प्रचारक जीवन मे तहसील प्रचारक बिल्हौर, नगर प्रचारक कानपुर, जिला प्रचारक, विभाग प्रचारक, प्रांत शारीरिक प्रमुख, सह प्रांत प्रचारक, प्रांत प्रचारक अवध प्रांत, संयुक्त क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख, उ.प्र. व उत्तराखंड, अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख आदि दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन किया।
स्व. बालकृष्ण जी ने आपातकाल के समय कानपुर में भूमिगत होकर सक्रिय रूप काम किया। वर्तमान में ‘भारती भवन’ लखनऊ केंद्र था।
निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक सेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने भारती भवन पहुंचकर स्व. बालजी के पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की।
उ.प्र. के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी भारती भवन में पार्थिव देह पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उ.प्र. के क्षेत्र प्रचारक अनिलजी, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेन्द्र सिंह, अवध प्रांत प्रचारक कौशलजी, इतिहास संकलन के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री संजयजी, संयुक्त क्षेत्र ग्राम विकास प्रमुख वीरेंद्र सिंह, क्षेत्र कार्यकारिणी के सदस्य रामजी भाई, क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाषजी, राष्ट्रधर्म के निदेशक मनोजकांत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, राज्यसभा सदस्य डा. दिनेश शर्मा, भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री जयप्रकाश चतुर्वेदी, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, विधान परिषद सदस्य डा. महेन्द्र सिंह, विहिप के प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप, स्वामी रामेश्वर दास, विद्या भारती के क्षेत्र संगठन मन्त्री रामचन्द्र, बाल आयोग की सदस्य डा. शुचिता चतुर्वेदी, सिविल हॉस्पिटल लखनऊ के सीएमओ डा. नरेन्द्र आदि ने भी स्व. बालजी के पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

4 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

13 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

14 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

14 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

14 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

14 hours ago