वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सलेमपुर जय प्रकाश मद्धेशिया के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोगो ने सलेमपुर तहसील पर इकट्ठा होकर वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ उप जिलाधिकारी सलेमपुर को ज्ञापन देकर इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है । इन्होंने कहा की अनाधिकृत रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा नगर पंचायत में टैक्सी स्टैंड की वसूली की जा रही है जोकि अपर मुख्य सचिव और जिला अधिकारी के आदेश के विरुद्ध है इनके द्वारा टैक्सी स्टैंड शुल्क वसूली पर रोक है । बावजूद इसके सलेमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा अपने गुर्गों को लगाकर जबरदस्ती टेंपू और जीपो से वसूली किया जा रहा है । इन्होंने कहा की तत्काल वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव की जांच कराई जाय । नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा चुनाव के समय गलत सपध पत्र दिया गया जिसमे इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है । सलेमपुर नगर पंचायत में हो रही इस नियम विरुद्ध हो रही वसूली को तत्काल रोका जाए ।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…
IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…
Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…
देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…