पूर्व विधायक के बेटे और भाई पर हमला: दो गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के मझौली चौकी अंतर्गत रौनी गंगा चक गांव में शनिवार देर रात वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस घटनाक्रम में पूर्व सपा विधायक मानवेन्द्र प्रसाद के बेटे मुकुट मणि प्रसाद और भाई अमीन प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद देर रात ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों घायलों का सोमवार दोपहर जिला अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण कराया गया।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रौनी गंगा चक गांव में एक परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर क्षेत्रीय लोग आमंत्रित थे, जिनमें पूर्व विधायक मानवेन्द्र प्रसाद का परिवार भी शामिल था। भोजन के बाद किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ा और कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान पूर्व विधायक के बेटे मुकुट मणि एवं भाई अमीन प्रसाद पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे वे लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मझौली पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल भेजवाया।
पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद तीन संदिग्ध व्यक्तियों को मौके से ही हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है ताकि मारपीट के कारणों और आरोपियों की सटीक भूमिका का पता लगाया जा सके। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मध्य पूर्व तनाव से बलिया के परिवार चिंतित, उड़ानें प्रभावित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध और अस्थिर हालात के बीच खाड़ी…

10 minutes ago

रंगों में रची समरसता की संस्कृति: होली का व्यापक संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फाल्गुन की बयार के साथ जब रंगों की छटा बिखरती है,…

15 minutes ago

महराजगंज के घुघली के लाल डॉ. अनोज यादव को पीएचडी, क्षेत्र में जश्न

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत घुघली के वार्ड नं. 8 श्याम नगर निवासी छोटेलाल…

21 minutes ago

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

9 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

10 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

11 hours ago