यूपी बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित

आजमगढ ( राष्ट्र की परम्परा )
फूलपुर तहसील के गददौपुर स्थित जगत इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया गया । यूपी बोर्ड परीक्षा की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण मेधावी छात्र, छात्राओं को अंकतालिका का वितरण किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व उच्च शिक्षामंत्री रामआसरे विश्वकर्मा रहे ।
सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं प्रबन्धक राम आसरे विश्वकर्मा ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया, तथा इस अवसर पर अंकपत्र का वितरण किया गया । मुख्य अतिथि ने संबोधन में कहा कि जगत इण्टर कालेज में इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में छात्रा रियासेन यादव ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में कीर्तिमान बनाया है। इसी प्रकार श्वेता यादव ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 83.67 अंक प्राप्त कर कालेज का नाम बढ़ाया है। सभी छात्राओं को बधाई देते हुए पूर्वमंत्री ने उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना किया और उन्होंने कहा, आगे की शिक्षा प्राप्त करने हेतु हर प्रकार की मदद की जायेगी।छात्र-छात्राएं अपने मेहनत और लगन से आगे शिक्षा जारी रखें। जो जगत इंटर कालेज के छात्र छात्राए राम बचन यादव महाविद्यालय खुलासों में पढ़ेंगे उनको विशेष सुविधा दी जायेगी। विश्वकर्मा ने कहा कि छात्र छात्राएं को हर शिक्षा दिलाने के लिये राम बचन यादव महाविद्यालय में बीए , बीएससी ,बीकॉम ,एमए, एएमसी ,बीएड ,बीटीसी, बीसीए ,बीबीए ,डी फार्मा और बी फार्मा की शिक्षा दी जाती है। क्षेत्र का कोई भी होनहार छात्र अगर पढ़ना चाहता है तो महाविद्यालय हर संभव सहायता देने को तैयार है। राम आसरे विश्वकर्मा ने छात्राओं के बेहतर और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अध्यक्षता कालेज प्रधानाचार्य हरिलाल आर्य ने किया ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

8 hours ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

8 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

8 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

9 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

9 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

9 hours ago